LagatarDesk : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश करेंगी. बजट का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. शेयर बाजार मंगलवार को भारी उछाल के साथ खुला है. सेंसेक्स 58600 के पार पहुंच गया है. जबकि निफ्टी 17500 के पार ट्रेड कर रहा है. सेंसेक्स 9.15 बजे 602.55 अंकों की तेजी के साथ 58616.72 के लेवल पर खुला. जबकि निफ्टी 159.65 अंकों की मजबूती के साथ 17499.50 के स्तर पर शुरू हुआ.
मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम है सबसे लंबा बजट भाषण, दूसरा पेपरलेस बजट आज करेंगी पेश
से पहले जीएसटी के मोर्चे पर खुशखबरी, जनवरी में 1.38 लाख करोड़ रहा कलेक्शन
में आज पेश होगा आम बजट, जानें किस-किस चीज में मिलेगी छूट [wpse_comments_template]
शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी
बाजार खुलने के थोड़े देर में इसमें और उछाल देखने को मिला. सेंसेक्स 683.85 अंक चढ़कर 58698.02 के लेवल पर पहुंच गया. जबकि निफ्टी 182.25 अंकों की तेजी के साथ 17523.40 के स्तर पर ट्रेड करने लगा. 9 बजकर 35 मिनट में सेंसेक्स 738.91 अंकों की मजबूती के साथ 58757.26 के लेवल पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी 195.40 अंक उछलकर 17535.25 के स्तर पर आ गया. इसे भी पढ़े : वित्त">https://lagatar.in/finance-minister-nirmala-sitharaman-has-the-longest-budget-speech-will-present-the-second-paperless-budget-today/">वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नाम है सबसे लंबा बजट भाषण, दूसरा पेपरलेस बजट आज करेंगी पेश
केवल 2 शेयर लाल निशान पर कर रहे ट्रेड
आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 28 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि केवल 2 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 2.52 फीसदी की मजबूती देखी जा रही है. जबकि डॉ रेड्डीज के शेयरों में सबसे अधिक 0.67 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. इसे भी पढ़े : बजट">https://lagatar.in/good-news-on-the-front-of-gst-before-the-budget-1-point-38-lakh-crore-collection-in-january/">बजटसे पहले जीएसटी के मोर्चे पर खुशखबरी, जनवरी में 1.38 लाख करोड़ रहा कलेक्शन
ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर
मंगलवार के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिल रही है. आज के टॉप गेनर की लिस्ट में इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में डॉ रेड्डीज लैब्स और आईटीसी के शेयर शामिल हैं.बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त
बीएसई सेंसेक्स पर सनफार्मा, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. इसके अलावा लारसन एंड टुब्रो, नेस्ले, टेक महिंद्रा, एचयूएल, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस, टाइटन इंड, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एसबीआई और टाइटन इंड के शेयर भी बढ़त पर ट्रेड कर रहे हैं. इसे भी पढ़े : संसद">https://lagatar.in/the-general-budget-will-be-presented-in-parliament-today-know-what-will-be-exempted/">संसदमें आज पेश होगा आम बजट, जानें किस-किस चीज में मिलेगी छूट [wpse_comments_template]
Leave a Comment