Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लाल निशान पर शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक टूटा, अडानी टोटल गैस के शेयर 10 फीसदी टूटे

LagatarDesk :  आज से संसद का बजट सत्र शुरू होने वाला है. सत्र शुरू होने से पहले शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 59700 और निफ्टी 17700 के पार ट्रेड कर रहा है. सेंसेक्स 270.42 अंक चढ़कर 59770.8 के लेवल पर शुरू हुआ है. वहीं निफ्टी 82.50 अंक मजबूत होकर 17731.45 के स्तर पर खुला है. हालांकि थोड़े देर के बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर ट्रेड करने लगा. सेंसेक्स 262.03 अंकों की गिरावट के साथ 592352.1 के लेवल पर पहुंच गया. जबकि निफ्टी 72.75 अंक गिरकर 17575.2 के स्तर पर आ गया. (पढ़ें, कल">https://lagatar.in/the-last-full-budget-of-the-second-term-of-the-modi-government-will-be-presented-tomorrow/">कल

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश होगा)

बजाज फाइनेंस के शेयर में मामूली बढ़त

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 17 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 13 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड बजाज फाइनेंस के शेयरों में 0.31 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. वहीं पावरग्रिड के शेयरों में 0.83 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-goods-train-derails-in-danapur-hits-high-tension-wire/">पटना

: दानापुर में मालगाड़ी हुई बेपटरी, हाईटेंशन तार से टकरायी

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक और एनटीपीसी के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, लार्सन, टाटा स्टील और एचयूएल के शेयर शामिल हैं.

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में गिरावट और तेजी

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टाटा मोटर्स, एसबीआई, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, आईटीसी, नेस्ले, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं एशियन पेंट्स, इंफोसिस, विप्रो, मारुति सुजुकी, आईटीसी, कोटक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सनफार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस और टाइटन इंड के शेयरों में बढ़त नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : अंडमान-निकोबार">https://lagatar.in/early-morning-earthquake-tremors-in-andaman-nicobar-magnitude-4-9-on-the-richter-scale/">अंडमान-निकोबार

में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.9 थी तीव्रता

अडानी ग्रुप के ज्यादातर शेयरों में बिकवाली

हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि अडानी इंटरप्राइजेज के शेयरों में 1.75 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. कंपनी के शेयरों की कीमत 2943.45 रुपये हो गयी है. अडानी ट्रांसमिशन में आज 3.99 फीसदी की गिरावट है. इसके शेयर की कीमत 1632.80 रुपये हो गयी है. अडानी टोटल गैस 10 फीसदी टूटकर 2102.20 पर ट्रेड कर रहा है. अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 7.74 फीसदी कमजोर होकर 1098 रुपये पर पहुंच गया है. अडानी विल्मर में 5 फीसदी की गिरावट के साथ 466 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. एसीसी में 0.28 फीसदी की हल्की तेजी देखी जा रही है. वहीं अंबूजा सीमेंट में 1.90 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : 1000">https://lagatar.in/1000-crore-trapped-asaram-bapu-convicted-congress-jmm-attackers-on-raj-bhavan-and-bjp/">1000

करोड़ फंसे, आसाराम बापू दोषी करार, राजभवन और भाजपा पर कांग्रेस-झामुमो हमलावर, मस्जिद में फिदायीन हमला, 46 मरे समेत कई खबरें पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही