Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 260 अंक चढ़ा, निफ्टी 17700 के पार, एनटीपीसी टॉप गेनर

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में शुरुआत तेजी के साथ हुई है. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. मार्केट में आज चौतरफा लिवाली है. बैकिंग, रियल्टी, मेटल, ऑटो समेत सभी सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 260 अंकों की बढ़त के साथ 59,507 के लेवल पर शुरू हुआ है. जबकि निफ्टी 75 अंक चढ़कर 17741 के स्तर पर खुला है. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-bjp-mla-arvind-giri-dies-of-heart-attack-cm-yogi-expressed-grief-by-tweeting/">यूपी

: भाजपा विधायक अरविंद गिरी की हार्ट अटैक से मौत, सीएम योगी ने ट्वीट कर जताया शोक

30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल 4 शेयर हरे निशान पर कर रहे ट्रेड

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 26 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि केवल 4 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एनटीपीसी के शेयरों में सबसे अधिक 0.88 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. जबकि आईटीसी के शेयरों में 0.20 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-nitish-kumar-meets-rahul-gandhi-discusses-the-strategy-to-surround-bjp-in-2024/">दिल्ली

: नीतीश कुमार ने राहुल गांधी से की मुलाकात, 2024 में बीजेपी को घेरने की रणनीति पर हुई चर्चा!

सेंसेक्स और निफ्टी पर ये हैं टॉप गेनर और टॉप लूजर 

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में एनटीपीसी, पावरग्रिड, रिलायंस, इंडसइंड बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में आईटीसी, नेस्ले, विप्रो और टेक महिंद्रा के शेयर शामिल हैं. न‍िफ्टी के टॉप गेनर्स में अपोलो अस्पताल, पावर ग्रिड, रिलायंस, एचडीएफसी लाइफ और कोल इंडिया है. वहीं टॉप लूजर्स में नेस्ले इंडिया, आईटीसी, विप्रो और टेक महिंद्रा है. इसे भी पढ़ें : शिल्पा">https://lagatar.in/shilpa-shettys-husband-raj-kundra-will-soon-be-seen-in-tv-will-participate-in-bigg-boss/">शिल्पा

शेट्टी के पति राज कुंद्रा जल्द टीवी में आयेंगे नजर, बिग बॉस में लेंगे हिस्सा

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त जारी

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन इंड, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है. इसके अलावा बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, सनफार्मा, एशियन पेंट्स, एसबीआई, एचसीएल टेक और डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : सुनील">https://lagatar.in/athiya-kl-rahul-will-take-seven-rounds-at-suniel-shettys-khandala-bungalow-wedding-preparations-begin/">सुनील

शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में अथिया-केएल राहुल लेंगे सात फेरे, शादी की तैयारियां शुरू

भारी उछाल के साथ बंद हुआ था बाजार

बता दें कि इससे पहले सोमवार को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला और बंद हुआ था. सेंसेक्स 264 अंक चढ़कर 59,068 के लेवल पर खुला था. वहीं निफ्टी 70 अंकों की तेजी के साथ 17,608 के स्तर पर शुरू हुआ था. हालांकि कारोबार के अंत में सेंसेक्स 442.65 अंक मजबूत होकर 59,245.98 के लेवल पर बंद हुआ था. जबकि निफ्टी 126.35 अंक चढ़कर 17,665.80 के स्तर पर समाप्त हुआ था. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-minister-kartikeya-singh-was-accused-by-the-builders-wife-threatened-her-husband-and-herself-wrote-a-letter-to-the-chief-justice/">पूर्व

मंत्री कार्तिकेय सिंह पर बिल्डर की पत्नी ने लगाया आरोप, पति और खुद के जान को बताया खतरा, चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही