Search

 
 
 

शेयर बाजार हरे निशान पर खुले, सेंसेक्स 350 अंक मजबूत,निफ्टी 15 हजार के पार

 

 LagatarDesk : शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी के साथ खुला. सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/">सेंसेक्स

और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स 50 हजार के करीब पहुंच गया है. वहीं निफ्टी भी 15 हजार के पार चला गया है. सेंसेक्स करीब 350 अंकों की तेजी के साथ 49900 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी भी 110 अंकों की मजबूती के साथ 15000 के करीब कारोबार कर रहा है. आज के कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है. इससे बाजार को काफी सपोर्ट मिल रहा है. आज इंडसइंड बैंक, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी है. वहीं पावरग्रिड और टीसीएस के शेयरों में सबसे अधिक में गिरावट देखी जा रही है.  

आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

लॉर्जकैप शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. 30 शेयरों वाले सेंसेक्स  के 28 शेयर आज हरे निशान पर है. जबकि 2 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इंडसइंड बैंक, SBI, ICICI बैंक, ONGC, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, HDFC बैंक, HDFC और एक्सिस बैंक आज के टॉप गेनर की लिस्ट शामिल हैं. जबकि पावरग्रिड और टीसीएस टॉप लूजर्स की लिस्ट में हैं.

गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

 

इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स करीब 338 अंक लुढ़क कर 49,564.86 के स्तर पर बंद हुआ. इसी प्रकार, निफ्टी भी 124.10 अंकों की गिरावट के साथ 14,906.05 पर बंद हुआ. सेंसेक्स में लिस्टेड ओएनजीसी में सबसे अधिक 2.70 प्रतिशत की गिरावट रही. इसके अलावा सन फार्मा, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक और नेस्ले इंडिया के शेयरों में भी गिरावट रही. दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, टाइटन, एल एंड टी, बजाज फिनसर्व और इंफोसिस समेत अन्य शेयरों में तेजी देखने को मिली थी.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही