Search

 
 
 

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 80 अंक चढ़ा, बैंकिंग और आईटी शेयर में लिवाली

 
LagatarDesk : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ खुला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स 80.51 अंक चढ़कर 59991.2 के लेवल पर खुला है. जबकि निफ्टी 59.75 अंकों की तेजी के साथ 17766.6 के स्तर पर शुरू हुआ है. बाजार की तेजी में बैंकिंग और आईटी शेयरों में लिवाली देखी जा रही है. निफ्टी में टाटा मोटर्स के शेयर टॉप गेनर है. यह 1.5% की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. (पढ़ें, हरियाणा">https://lagatar.in/haryana-three-storey-rice-mill-building-collapses-in-karnal-4-workers-killed-20-injured/">हरियाणा

: करनाल में राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढही, 4 मजदूरों की मौत, 20 घायल)

सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

बता दें कि इससे पहले सोमवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था. गिरावट की वजह से लगातार 9 दिन से आयी तेजी पर ब्रेक लग गया था. सेंसेक्स 520 अंक टूटकर 59,910 के लेवल पर समाप्त हुआ था. जबकि निफ्टी 121 अंकों की गिरावट के साथ 17,706 के स्तर बंद हुआ था. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-fierce-fire-broke-out-in-refined-oil-godown-12-vehicles-ran-out-of-water-yet-the-fire-is-not-under-control/">पटना

: रिफाइंड ऑयल के गोदाम में लगी भीषण आग, 12 गाडियों की पानी खत्म, फिर भी आग पर काबू नहीं

नेस्ले के शेयर 0.70 फीसदी चढ़े 

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 19 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 11 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड नेस्ले के शेयरों में सबसे अधिक 0.70 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. एचयूएल के शेयरों में 0.37 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-two-cisf-personnel-killed-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle/">रामगढ़

: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से CISF के दो जवानों की मौत

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर 

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में नेस्ले, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन और एनटीपीसी के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में एचयूएल, रिलायंस, पावरग्रिड, सनफार्मा और विप्रो के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : खनन">https://lagatar.in/big-action-of-mining-department-coal-linkage-of-142-companies-canceled/">खनन

विभाग की बड़ी कार्रवाई, 142 कंपनियों का कोल लिंकेज रद्द

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में गिरावट और तेजी

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एसबीआई, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. जबकि टाइटन, भारती एयरटेल, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : बड़गाईं">https://lagatar.in/bargain-co-cut-off-the-receipt-of-the-land-of-cheshire-home-road-even-after-objection/">बड़गाईं

CO ने आपत्ति के बाद भी काट दी चेशायर होम रोड की जमीन की रसीद, कहा-जो सही लगा किया, दिक्कत है तो आगे बढ़िये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही