Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 133 अंक मजबूत, एचयूएल के शेयर 3.15 फीसदी लुढ़के

LagatarDesk : सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ खुला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स 61 हजार और निफ्टी 18 हजार के पार ट्रेड कर रहा है. सेंसेक्स 133.04 अंक मजबूत होकर 60991.4 के लेवल पर शुरू हुआ है. वहीं निफ्टी 19.35 अंक चढ़कर 18127 के लेवल पर खुला है. आज रिलांयस इंडस्ट्रीज दिसंबर तिमाही का रिजल्ट जारी करेगी. रिजल्ट से पहले इसके शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है.  डॉलर के मुकाबले रुपया आज 10 पैसे की मजबूती के साथ 81.26 के लेवल पर खुला. (पढ़ें, मौसम">https://lagatar.in/weather-update-next-week-the-sky-will-be-clear-after-the-fog-in-the-morning-the-sun-will-bloom/">मौसम

अपडेट : अगले सप्ताह आसमान रहेगा साफ, सुबह के कोहरे के बाद खिलेगी धूप)

टाटा मोटर्स के शेयरों में 0.96 फीसदी की बढ़त

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 17 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. वहीं 13 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टाटा मोटर्स के शेयरों में 0.96 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं एचयूएल के शेयरों में 3.15 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : मुकेश">https://lagatar.in/engagement-of-mukesh-ambanis-younger-son-anant-ambani-and-radhika-these-bollywood-stars-attended/">मुकेश

अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका की सगाई, इन बॉलीवुड सितारों ने की शिरकत

ये आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की श्रेणी में टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड और एनटीपीसी के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की लिस्ट में एचयूएल, एशियन पेंट्स, सनफार्मा, टाइटन कंपनी और नेस्ले के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : प्रोन्नति">https://lagatar.in/received-promotion-but-not-posting-the-morale-of-state-administrative-service-officials-is-breaking/">प्रोन्नति

तो मिली, लेकिन पदस्थापन नहीं, टूट रहा राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों का मनोबल

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त और तेजी

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एसबीआई, लार्सन, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और  भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. इसके अलावा टीसीएस, एचडीएफसी, एचडीएफसी, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व के शेयर बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं आईटीसी, मारुति सुजुकी, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-cracks-started-falling-pitch-started-crumbling-2-5-km-road-built-in-1-63-crores-did-not-last-even-for-three-years/">‘शुभम

 संदेश’ पड़ताल : पड़ने लगी दरार, उखड़ने लगी पिच, तीन साल भी नहीं चली 1.63 करोड़ में बनी ढाई किमी सड़क

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही