Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 243 अंक मजबूत, बैंकिंग-आईटी शेयर में लिवाली

LagatarDesk :  सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में हल्की तेजी नजर आ रही है. सेंसेक्स  243.06 अंक चढ़कर 59810.8 के लेवल पर शुरू हुआ है. वहीं निफ्टी 54.80 अंक मजबूत होकर 17673.55 के लेवल पर खुला है. बाजार में आयी तेजी से बैंकिंग, ऑटो और आईटी शेयरों में लिवाली देखने को मिल रही है. निफ्टी में टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर टॉप गेनर्स हैं. जबकि डिविज लैब और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है. (पढ़ें, शुरू">https://lagatar.in/the-first-solar-eclipse-of-the-year-has-started-a-special-sight-will-be-seen-in-the-sky-after-100-years/">शुरू

हो गया साल का पहला सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद आसमान में दिखेगा खास नजारा )

टाइटन के शेयरों में 1.68 फीसदी का इजाफा

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 26 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि केवल 4 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टाइटन के शेयरों में सबसे अधिक 1.68 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं नेस्ले के शेयरों में सबसे अधिक 0.17 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : सिविल">https://lagatar.in/late-night-civil-surgeon-reached-snmmch-to-see-sick-people-after-eating-toxic-food/">सिविल

सर्जन देर रात विषाक्त गुपचुप-चाट खाने से बीमार लोगों को देखने SNMMCH पहुंचे

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में टाइटन, लार्सन, आईटीसी, पावरग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में नेस्ले, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : भाकपा">https://lagatar.in/cpi-maoist-organization-called-two-day-bihar-jharkhand-bandh-protesting-the-killing-of-five-naxalites/">भाकपा

माओवादी संगठन ने दो दिवसीय झारखंड-बिहार बंद बुलाया, पांच इनामी नक्सलियों के मारे जाने का विरोध

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त 

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टीसीएस, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी, मारुति सुजकी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, भारती एयरटेल और एसबीआई के शेयर भी हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-100-children-ill-after-eating-secretly-at-bhokta-mela-in-karmatand-there-was-hue-and-cry/">धनबाद

: करमाटांड़ में भोक्ता मेला में गुपचुप खाने से 100 लोग बीमार, मची चीख-पुकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही