Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 154 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसली, लार्सन टॉप गेनर

LagatarDesk :  सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में आज गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स 60000 और निफ्टी 18000 से नीचे ट्रेड कर रहा है. सेंसेक्स 154.80 अंक फिसलकर 59534.5 के स्तर पर शुरू हुआ है. वहीं निफ्टी 44.10 अंक टूटकर 17512.95 के लेवल पर खुला है. आज RBI मॉनेटरी पॉलिसी रेट का ऐलान करेगी. ऐसे में बाजार में गिरावट देखी जा रही है. (पढ़ें, आम">https://lagatar.in/relief-to-the-common-man-rbi-did-not-change-the-interest-rates-remained-at-6-50-percent/">आम

आदमी को राहत! RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, 6.50 फीसदी पर बरकरार)

डॉलर के मुकाबले  6 पैसे मजबूत होकर खुला भारतीय रुपया

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 6 पैसे मजबूत होकर खुला है. आज रुपया 82 के मुकाबले 81.94 प्रति डॉलर पर खुला. इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी दर्ज की गयी थी. सेंसेक्स 582 अंक चढ़कर 59,689 के लेवल पर बंद हुआ था. इसी तरह निफ्टी भी 159 अंकों की मजबूती के साथ 17,557 के स्तर पर समाप्त हुआ था. बाजार की तेजी में एफएमसीजी, आईटी और फाइनेंशियल स्टॉक्स में लिवाली देखी गयी थी.

30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 25 शेयर लाल निशान पर

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 5 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 25 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड लार्सन के शेयरों में 0.60 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं टेक महिंद्रा के शेयरों में 0.45 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : शिक्षा">https://lagatar.in/cabinet-meeting-to-be-held-today-postponed-after-death-of-education-minister-jagannath-mahato/">शिक्षा

मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद आज होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में लार्सन, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा, पावरग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक और एचयूएल के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-jharkhands-education-minister-jagannath-mahato-died-during-treatment-in-chennai/">Breaking

: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान निधन, सीएम ने शोक जताया

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड बजाज फाइनेंस,  एचडीएफसी, टाइटन, नेस्ले, टाटा स्टील, इंफोसिस,, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, विप्रो, आईटीसी, टीसीएस और रिलायंस के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjps-43rd-foundation-day-celebrations-today-nadda-inaugurated-the-program-by-hoisting-the-partys-flag/">भाजपा

का 43 वां स्थापना दिवस समारोह आज, नड्डा ने पार्टी का झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही