LagatarDesk : ग्लोबल मार्केट में आज भी बिकवाली जारी है. इसकी वजह से सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स 61 हजार और निफ्टी 18 हजार के नीचे आ गया है. सेंसेक्स 276.05 अंक फिसलकर 60756.2 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. जबकि निफ्टी 71.20 अंक टूटकर 17860.10 के लेवल पर नजर आ रहा है. बाजार की इस बिकवाली में आईटी, एफएमसीजी और फार्मा शेयर सबसे आगे हैं. आज 1147 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 126 शेयर में लोअर सर्किट लगा है. (पढ़ें, हार्दिक">https://lagatar.in/hardik-pandya-married-again-with-wife-cricketer-shared-romantic-photo-on-insta/">हार्दिक
पांड्या ने वाइफ नताशा के साथ फिर रचाई शादी, क्रिकेटर ने इंस्टा पर रोमांटिक फोटो किया शेयर)
मनोज वाजपेयी ने सीएम नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- फिल्म सिटी निर्माण को लेकर 15 सालों से मिल रहा आश्वासन
में मंदिर पर लिखे गये भारत विरोधी नारे, भारतीय दूतावास ने कार्रवाई की मांग की
के ऑफिस में आज भी इनकम टैक्स की छापेमारी जारी, पिछले 19 घंटे से अधिकारी कर रहे जांच [wpse_comments_template]
पांड्या ने वाइफ नताशा के साथ फिर रचाई शादी, क्रिकेटर ने इंस्टा पर रोमांटिक फोटो किया शेयर)
आईटीसी के शेयर 1.94 लुढ़के
आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल 8 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 22 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड रिलायंस के शेयरों में 0.89 फीसदी की तेजी है. जबकि आईटीसी के शेयरों में 1.94 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. आज के टॉप गेनर की लिस्ट में रिलायंस, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में आईटीसी, एचयूएल, सनफार्मा, विप्रो और लार्सन के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : एक्टर">https://lagatar.in/actor-manoj-bajpayee-taunted-cm-nitish-kumar-said-assurance-for-the-construction-of-film-city-for-15-years/">एक्टरमनोज वाजपेयी ने सीएम नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- फिल्म सिटी निर्माण को लेकर 15 सालों से मिल रहा आश्वासन
बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में गिरावट और तेजी
बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक और एसबीआई के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं टीसीएस, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एचडीएफसी और पावरग्रिड के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है. इसके अलावा एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर हैं. इसे भी पढ़ें : कनाडा">https://lagatar.in/anti-india-slogans-written-on-temple-in-canada-indian-embassy-demands-action/">कनाडामें मंदिर पर लिखे गये भारत विरोधी नारे, भारतीय दूतावास ने कार्रवाई की मांग की
निफ्टी पर अडानी एंटरप्राइजेज और आयशर मोटर के शेयर आगे
निफ्टी पर टॉप लूजर्स की श्रेणी में एचयूएल, सनफार्मा और टीसीएस के शेयर शेयर शामिल हैं, जबकि अडानी एंटरप्राइजेज और आयशर मोटर के शेयर में 3 फीसदी की मजबूती आयी है. इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 600 अंकों की मजबूती के साथ 61,032 पर बंद हुआ था. जबकि निफ्टी 158 अंक चढ़कर 17929 पर समाप्त हुआ था. बाजार की तेजी में आईटी, बैंकिंग और एफएमसीजी स्टॉक्स सबसे आगे रहे. इसे भी पढ़ें : BBC">https://lagatar.in/income-tax-raid-continues-in-bbc-office-even-today-officials-are-investigating-for-the-last-19-hours/">BBCके ऑफिस में आज भी इनकम टैक्स की छापेमारी जारी, पिछले 19 घंटे से अधिकारी कर रहे जांच [wpse_comments_template]
Leave a Comment