Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 282 अंक टूटा, टेक महिंद्रा टॉप लूजर

LagatarDesk :  सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 61100 और निफ्टी 18100 से नीचे फिसल गया है. सेंसेक्स 282.45 अंकों की गिरावट के साथ 61072.2 के लेवल पर शुरू हुआ है. जबकि निफ्टी 82.25 अंक फिसलकर 18065.4 के स्तर पर खुला है.  आज के ट्रेडिंग सेशन में 2,179 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही. वहीं 1314 शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है. 136 शेयरों में कोई बदलाव नहीं नजर आ रहा है.

एनटीपीसी के शेयरों में 1.05 फीसदी की बढ़त

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 7 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 23 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एनटीपीसी के शेयरों में सबसे अधिक 1.05 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. जबकि टेक महिंद्रा के शेयरों में 0.92 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : चापानलों">https://lagatar.in/forced-to-drink-the-red-water-of-chapanal/">चापानलों

का लाल पानी पीने को मजबूर

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, एचयूएल, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स और नेस्ले के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की श्रेणी में टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस और टीसीएस के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : दिवालिया">https://lagatar.in/gofirst-on-the-verge-of-bankruptcy-sword-hanging-over-5000-employees-all-flights-canceled-till-may-5/">दिवालिया

होने के कगार पर GoFirst, 5000 कर्मचारियों पर लटकी तलवार, 5 मई तक सभी फ्लाइट कैंसिल

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एक्सिस बैंक, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, विप्रो, एचडीएफसी, लार्सन और एसबीआई के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है. इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, सनफार्मा, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : दर्दनाक">https://lagatar.in/painful-family-was-returning-after-daughters-marriage-five-including-parents-died-in-road-accident/">दर्दनाक

: बेटी की शादी कर लौट रहा था परिवार, सड़क दुर्घटना में माता-पिता सहित पांच की मौत, 11 की हालत गंभीर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही