Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, सेंसेक्स 500 अंक मजबूत, निफ्टी 14500 के पार

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk :  शेयर बाजार में आज फिर से रौनक लौटी है. आज के कारोबार में सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/">सेंसेक्स

और निफ्टी">https://www.nseindia.com/">निफ्टी

दोनों इंडेक्स मजबूती के साथ खुले हैं. मंगलवार को शेयर बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 48 हजार को पार कर लिया है. वहीं निफ्टी भी 14500 के स्तर पर पहुंच गया है. सेंसेक्‍स 500 अंकों की तेजी के साथ 48470 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी में 150 अंकों की मजबूती के साथ 14500 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. आज ऑटो शेयरों में अच्‍छी खरीदारी देखी जा रही है. बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में भी उछाल देखने को मिल रहा है.

इसे भी पढ़े : आज">https://lagatar.in/todays-horoscope-3/52300/">आज

का राशिफल : धनु राशि वाले गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें, दुर्घटना होने की संभावना है

डॉ रेडडीज और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर

लॉर्जकैप शेयरों में तेजी देखी जा रही है. डॉ रेडडीज और बजाज फाइनेंस आज के टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हैं. जबकि एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा आज के टॉप लूजर्स की श्रेणी में नजर आ रहे हैं. डॉ रेडडीज में 3.73 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 3.57 फीसदा और बजाज फिनसर्व में 3.04 फीसदी तेजी देखने को मिल रही है. 

टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

30 शेयरों वाले सेंसेक्‍स के 24 शेयरों में तेजी देखी जा रही है. वहीं 6 शेयर लाल निशान पर हैं. बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, Dr Reddy’s, इंडसइंड बैंक,  SBI,  M&M, एक्सिस बैंक, टाइटन कंपनी और ICICI बैंक आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल हैं. वहीं अल्‍ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट और टीसीएस आज के टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हैं.

सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट

ग्लोबल संकेतों की बात करें तो आज एशियाई बाजारों में दबाव देखने को मिल रहा है. इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखा गया. सेंसेक्स सोमवार को करीब 1400 अंक टूटकर खुला. वहीं सेंसेक्स 882 अंक गिरावट के साथ बंद हुआ.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही