Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, सेंसेक्स में 295 अंकों की बढ़त, मेटल शेयरों में तेजी

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk : शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन में मजबूती के साथ खुला है. शेयर बाजार में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/">सेंसेक्स

और निफ्टी">https://www.nseindia.com/">निफ्टी

दोनों इंडेक्स आज हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स 51 हजार के पार पहुंच गया है. जबकि निफ्टी भी 15450 के पार निकल गया है.  सेंसेक्स 295.78 अंक यानी 0.58 फीसदी बढ़त के साथ 51,411.00 पर खुला. जिसके बाद निफ्टी 79.75 अंक यानी 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 15,417.60 पर खुला.

मेटल शेयरों में 2 फीसदी की तेजी

फार्मा सेक्टर के अलावा बाकी सभी सेक्टर के इंडेक्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में मेटल शेयरों में भी जोरदार तेजी है. मेटल कंपनियों के शेयर में 2 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. OIL & GAS शेयरों में 1 फीसदी से अधिक की बढ़त है. वहीं पावर, रियल्टी और ऑटो कंपनियों के शेयर में बढ़त देखी जा रही है. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों के कारण आज बाजार को काफी सपोर्ट मिल रहा है. आज के कारोबार में ओएनजीसी और एचडीएफसी टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हैं. वहीं सनफार्मा और डॉ रेड्डीज टॉप लूजर्स की लिस्ट में हैं.

आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में लॉर्जकैप शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 23 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि 7 शेयर लाल निशान पर हैं. ओएनजीसी, आरआईएल, एसबीआई, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल हैं. जबकि सनफार्मा, डॉ रेड्डीज, नेस्ले इंडिया, एम एंड एम, बजाज ऑटो और पावरग्रिड आज के टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हैं.

2192 कंपनियों के शेयरों में हो रहा कारोबार

बीएसई पर कुल 2,192 कंपनियों के शेयर ट्रेड कर रहे हैं. इनमें 1,503 में बढ़त नजर आ रही है. जबकि 608 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. आज का मार्केट कैप 2,21,00,000 है. गुरुवार को सेंसेक्स 97.70 अंकों की बढ़त के साथ 51,115.22 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 36.40 अंकों की तेजी के साथ 15,337.85 अंक पर समाप्त हुआ था. इससे पहले भी">https://lagatar.in/">

लगातार दो दिनों तक शेयर बजार में बढ़त देखी गयी थी.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही