Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 194 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बिकवाली

LagatarDesk :  कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण शेयर बाजार सोमवार को हल्की गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 78.24 अंक टूटकर 60604.4 के लेवल पर खुला. जबकि निफ्टी 16.55 अंक फिसलकर 17839.9 के स्तर पर शुरू हुआ. हालांकि थोड़े देर के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में और अधिक गिरावट आयी. सेंसेक्स 194.77 अंकों की गिरावट के साथ 60487.9 के लेवल पर पहुंच गया. जबकि निफ्टी 49.55 अंक कमजोर होकर 17804.3 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-girls-body-found-hanging-from-tree-in-guthia-forest-police-engaged-in-investigation/">रांची

: घुठिया जंगल में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस)

बीएसई पर 2397 शेयरों में हो रहा कोराबर

बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आज 2397 शेयरों में कारोबार हो रहा है. जिसमें 1346 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. बाजार की इस तेजी में 114 शेयरों में अपर सर्किट लग गया है. बाजार की सुस्ती के कारण आईटी शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है.  इंफोसिस के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखी गयी. हालांकि मेटल शेयरों में एक बार फिर चमक देखने को मिल रही है. अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर हल्की मजबूती नजर आ रही है.

टाइटन इंड के शेयरों में 2.09 फीसदी की बढ़त

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 17 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 13 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टाइटन इंड के शेयरों में सबसे अधिक 2.09 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. जबकि इंफोसिस के शेयरों में सबसे अधिक 1.57 फीसदी टूटे हैं. इसे भी पढ़ें : सिद्धार्थ-कियारा">https://lagatar.in/siddharth-kiara-did-grand-reception-party-in-mumbai-bollywood-celebs-attended-see-photo/">सिद्धार्थ-कियारा

ने मुंबई में किया ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, बॉलीवुड सेलेब्स ने की शिरकत, देखें तस्वीरें

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में टाइटन, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा, लार्सन और पावरग्रिड के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की श्रेणी में इंफोसिस, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, एचयूएल और टीसीएस के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : पूर्णिया">https://lagatar.in/purnia-temperature-dropped-due-to-westerly-wind-increased-cold/">पूर्णिया

: पछुआ हवा के कारण तापमान में आयी गिरावट, बढ़ी ठंड

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में गिरावट और तेजी

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड भारती एयरटेल, सनफार्मा, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेजी नजर आ रही है. जबकि बजाज फाइनेंस, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, एचसीएल टेक और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसे भी पढ़ें : MC">https://lagatar.in/mc-stan-won-the-title-of-bigg-boss-16-got-a-gleaming-car-with-31-lakh-cash-money/">MC

Stan ने जीता Bigg Boss 16 का खिताब, 31 लाख कैश मनी के साथ मिली चमचमाती गाड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही