Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 355 अंक फिसला, निफ्टी 17500 से नीचे लुढ़का

LagatarDesk : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले हैं. सेंसेक्स 59,500 हजार और निफ्टी 17,500 के नीचे ट्रेड कर रहा है. सेंसेक्स 354.81 अंकों की गिरावट के साथ 59109.12 के लेवल पर शुरू हुआ. जबकि निफ्टी 107.4 अंक फिसलकर 17358.40 के स्तर पर खुला है. हालांकि थोड़े देर के बाद बाजार में थोड़ी नरमी देखी गयी. सेंसेक्स 319.76 अंक टूटकर 59144.17 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं 91.70 अंक गिरकर 17374.10 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. (पढ़ें, रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-voting-continues-long-queues-in-polling-stations-strong-security-arrangements/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनाव : वोटिंग जारी, मतदान केंद्रों में लगी लंबी कतार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम)

इंफोसिस के शेयरों में 2.19 फीसदी की गिरावट

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल 6 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 24 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एनटीपीसी के शेयरों में सबसे अधिक 1.17 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. जबकि इंफोसिस के शेयरों में 2.19 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. आईटी, मेटल और ऑटो शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है. निफ्टी में बजाज ऑटो के शेयर 4% की गिरावट के साथ टॉप लूजर है. वहीं अदानी पोर्ट्स आधे परसेंट की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. इसे भी पढ़ें : मार्च">https://lagatar.in/may-june-heat-will-haunt-in-march-mercury-will-reach-40-degrees/">मार्च

में सतायेगी मई-जून वाली गर्मी, 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा!

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में एनटीपीसी, एसबीआई, नेस्ले, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में इंफोसिस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स और विप्रो के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : मुकेश">https://lagatar.in/mukesh-sahni-was-called-to-delhi-may-join-nda-big-announcement-will-be-made-soon/">मुकेश

सहनी को बुलाया गया दिल्ली, NDA में हो सकते है शामिल!, जल्द होगा बड़ा ऐलान

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एचसीएल टेक, टीसीएस, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, एचडीएफसी, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा, लार्सन, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा, टाइटन और आईटीसी के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. बता दें कि शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार छठे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 141 अंकों की गिरावट के साथ 59,463.93 के लेवल पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 45 अंक फिसलकर 17,465.80 के स्तर पर समाप्त हुआ था. इसे भी पढ़ें : यमुना">https://lagatar.in/bus-accident-on-yamuna-express-three-passengers-killed-24-injured/">यमुना

एक्सप्रेस पर बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन यात्रियों की मौत, 24 लोग घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही