Search

 
 
 

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स 320 अंक मजबूत, डॉ रेड्डीज टॉप गेनर

 

LagatarDesk : शेयर बाजार मई महीने के दूसरे कारोबारी हफ्ते में तेजी के साथ खुला है. पिछले कुछ दिनों से लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

शेयर बाजार में बढ़त जारी है. सोमवार को">https://www.bseindia.com/">

सेंसेक्स और निफ्टी">https://www.nseindia.com/">निफ्टी

दोनों इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स 50 हजार के स्तर के करीब है. वहीं निफ्टी भी 14900 के पार निकल गया है. आज के कारोबार में मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयर में सबसे अधिक मजबूती देखने को मिल रही है. इसके कारण बाजार को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है.

मेटल इंडेक्स 2 फीसदी हुए मजबूत

सेंसेक्स 320 अंकों की तेजी के साथ 49527 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी भी 96 अंक मजबूत होकर 14920 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. सोमवार को मेटल इंडेक्स में सबसे अधिक तेजी देखी जा रही है. ये करीब 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुए है. वहीं फार्मा इंडेक्स में करीब 1.5 फीसदी का उछाल नजर आ रहा है. बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स भी आज हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. डॉ रेड्डीज और ओएनजीसी आज टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल हैं. जबकि इंफोसिस के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो आज एशियाई बाजारों में तेजी है.

30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 26 शेयर हरे निशान पर

30 शेयरों वाले सेंसेक्स  के 26 शेयरों हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. जबकि 4  शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. डॉ रेड्डीज, HDFC, सनफार्मा, ONGC, LT, M&M, एयरटेल और इंडसइंड बैंक आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल हैं. जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और नेस्ले इंडिया टॉप लूजर्स की श्रेणी में शामिल हैं.

टॉप 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट वैल्यूएशन में बढ़ोतरी

पिछले हफ्ते टॉप 10 कंपनियों में से 8 के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई है. 8 कंपनियों का संयुक्त रूप से मार्केट कैप बढ़कर 81,250.83 करोड़ रुपये हो गया. इसमें सबसे अधिक फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज  रही. शुक्रवार को RIL और इंफोसिस के मार्केट वैल्यूएशन घटा है. जबकि टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप बढ़ा है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही