Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार : सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी 19950 से फिसला, निवेशकों के तीन लाख करोड़ डूबे

Advertisement
Advertisement
Mumbai : बुधवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. निवेशकों को तीन लाख करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स लगभग 800 अंक या एक प्रतिशत टूटकर 67,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया. कारोबार के दौरान यह 66,728 अंक के दिन के निचले स्तर को छू गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.18 प्रतिशत या 238 अंक की गिरावट के साथ 19,895 अंक पर पहुंच गया. इस दौरान सेंसेक्स 796.00 (1.17%) अंकों की गिरावट के साथ 66,800.84 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 231.90 (1.15%) अंक टूटकर 19,901.40 के लेवल पर बंद हुआ. बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.95 लाख करोड़ रुपये घटकर 320.04 लाख करोड़ रुपये रह गया.

तीन प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों से पहले अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल के 16 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के बीच एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते घरेलू बेंचमार्क सूचकांक बुधवार को गिरावट के साथ खुले.
सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट रही. एचडीएफसी बैंक ने सोमवार को कहा कि एचडीएफसी के साथ विलय के बाद एक जुलाई से उसकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) बढ़ने की संभावना है. एचडीएफसी के शेयरों में बुधवार को तीन प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई.

निफ्टी बैंक में 0.68% की गिरावट दर्ज

भारत डायनेमिक्स के भारतीय वायुसेना के साथ 291 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बाद कंपनी के शेयरों में 3% की तेजी आई. सेक्टरवार देखें तो निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.87% और निफ्टी बैंक में 0.68% की गिरावट दर्ज की गई. एफएमसीजी, आईटी, फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर सेक्टर भी गिरावट के साथ खुले. व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.05% की वृद्धि हुई, जबकि स्मॉलकैप 100 सपाट खुला.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/registration-for-vidyarthi-vigyan-manthan-online-exam-now-till-25th-september/">हजारीबाग

: विद्यार्थी विज्ञान मंथन ऑनलाइन परीक्षा का रजिस्ट्रेशन अब 25 सितंबर तक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही