LagatarDesk : इजराइल और ईरान के बीच युद्ध की आहट से दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. भारतीय शेयर बाजार भी इससे अछूता नहीं है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 672.53 अंकों की गिरावट के साथ 71,816.46 के लेवल पर खुला. वहीं निफ्टी भी 218.2 अंक फिसलकर 21,777.65 के स्तर पर शुरू हुआ. हालांकि थोड़े देर के बाद शेयर बाजार में थोड़ी रिकवरी हुई. 9 बजकर 47 मिनट में सेंसेक्स 511.48 अंक गिरकर 71977.51 के लेवल पर ट्रेड करने लगा. वहीं निफ्टी 149.165 अंक टूटकर 21846.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
इजराइल-ईरान युद्ध की आहट से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 672 अंक फिसला, निफ्टी लाल निशान पर
Last Updated: Apr 19, 2024 12:00 AM (IST)