New Delhi : लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट चार जून को आयेगा. पीएम मोदी के नेतृत्व वाला एनडीए जीते या INDIA अलायंस, इससे बेफिक्र निवेशक धुआंधार कमाई कर रहे हैं. जान लें कि चुनाव शुरू होने के बाद से अब तक सेंसेक्स में 3,500 अंकों का उछाल आया है. कमाई की बात करें तो लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग के बाद से निवेशकों के खाते में 26 लाख करोड़ रुपये आ चुके हैं. 19 अप्रैल को सेंसेक्स 71,816.46 अंक पर था. कल सोमवार को यह 75,390 अंक तक पहुंच गया. यानी इस अंतराल में 3,570 अंक से ज्यादा की तेजी आयी है. बीएसई-लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 26.36 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 419.95 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
शेयर बाजार : लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से अब तक निवेशकों ने कमा लिये 26 लाख करोड़...
Last Updated: May 28, 2024 12:00 AM (IST)