Search

 
 
 

शानदार तेजी के बाद लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान पर, टाटा स्टील के शेयर 6.11% फिसले

Lagatar Desk : आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल 8 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. वहीं 22 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. टीसीएस के शेयरों में सबसे अधिक 4.63 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. इसी तरह टाटा स्टील के शेयरों में 6.11 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.
 
शेयर बाजार

Lagatar Desk : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई.  लेकिन चंद मिनटों में ही बाजार का रुख पलट गया और दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड करने लगे. सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 624.82 अंकों की गिरावट के साथ 83294.89 के लेवल पर फिसल गया. इसी तरह निफ्टी भी 195.35 अंक टूटकर 25605.25 के स्तर पर आ पहुंता. 

 

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल 8 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. वहीं 22 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. टीसीएस के शेयरों में सबसे अधिक 4.63 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. इसी तरह टाटा स्टील के शेयरों में 6.11 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. 

 

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में टीसीएस (4.63%), टेक महिंद्रा (3.30%), इंफोसिस (2.60%), एचसीएल टेक (2.12%) और मारुति सुजुकी (2.10%) के शेयर शामिल हैं. इसी तरह टॉप लूजर की लिस्ट में टाटा स्टील (6.11%), एक्सिस बैंक श्(2.28%), आईसीआईसीआई बैंक (1.80%), कोटक महिंद्रा बैंक (1.73%) और अल्ट्राटेक सीमेंट (1.74%) के शेयर शामिल हैं.

 

एचडीएफसी बैंक (1.72%), एसबीआई (1.52%), ट्रेंट (1.32%), पावरग्रिड क्रॉप (1.19%), रिलायंस (1.16%), बजाज फाइनेंस (1.07%), इंटरग्लोब एविएशन (1.08%), लार्सन (0.98%), भारती एयरटेल (1.03%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.73%), सनफार्मा (0.38%), एशियन पेंट्स (0.43%), एनटीपीसी (0.44%), बजाज फिनसर्व (0.21%) और अडानी पोर्ट्स (0.31%) के शेयर भी लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. 

 

इसके अलावा टाइटन (0.56%), आईटीसी (0.05%) और एचयूल (0.18%) के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. बता दें कि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 743 अंक उछलकर 84,662.96 के ऊपरी स्तर तक गया, लेकिन 1,452 अंक लुढ़ककर 83,210.08 तक नीचे आ गया. निफ्टी भी 192 अंक चढ़कर 25,992.60 तक पहुंचने के बाद 425 अंक टूटकर 25,567.30 के निचले स्तर पर आ गया.

 

बाजार में गिरावट की मुख्य वजहें

मुनाफावसूली : नवंबर महीने में अब तक सेंसेक्स और निफ्टी करीब 12% बढ़ चुके हैं. इस शानदार तेजी के बाद ऊपरी स्तरों पर निवेशकों ने मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) शुरू कर दी, जिससे बाजार नीचे आया.

विदेशी बाजारों का दबाव : ग्लोबल मार्केट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली हुई है. इसका सीधा असर एशियाई बाजारों पर पड़ा और भारतीय बाजार भी इसके दबाव से बच नहीं सके. हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने बाजार को कुछ सहारा जरूर दिया. 
 

 

विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड खरीदारी

बाजार में आई इस गिरावट के बावजूद विदेशी निवेशकों का भरोसा भारतीय बाजार पर कायम है. अकेले शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 10,308 करोड़ रुपये (1.11 अरब डॉलर) के शेयर खरीदे. पूरे नवंबर महीने में विदेशी निवेशक अब तक रिकॉर्ड 13 अरब डॉलर का निवेश कर चुके हैं. इस लगातार खरीदारी से इस साल की कुल निकासी घटकर 18.4 अरब डॉलर रह गई है, जो साल 2025 की रिकॉर्ड निकासी से भी कम है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही