Search

 
 
 

शेयर बाजार ने लगाई रॉकेट जैसी छलांग, खुलते ही सेंसेक्स 1,400 अंक उछला, बैंकिंग और आईटी शेयरों में लिवाली

Lagatar Desk : शेयर बाजार में रॉकेट जैसी तेजी देखने को मिल रही है. बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स 1,426.44 अंक (1.73%) की छलांग लगाकर 83,862.43 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 50 भी 389.50 अंक (1.54%) मजबूत होकर 25,739.15 के स्तर पर खुला.शुरुआती उछाल के बाद बाजार में हल्की मुनाफावसूली जरूर देखने को मिली, लेकिन बाजार मजबूती के साथ हरे निशान में बना हुआ है.
 
शेयर बाजार

Lagatar Desk :  कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी के बाद बुधवार को खुले भारतीय शेयर बाजार ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है. ओपनिंग बेल के साथ ही बीएसई सेंसेक्स 1,426.44 अंक (1.73%) की छलांग लगाकर 83,862.43 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 50 भी 389.50 अंक (1.54%) मजबूत होकर 25,739.15 के स्तर पर खुला.

 

शुरुआती उछाल के बाद बाजार में हल्की मुनाफावसूली जरूर देखने को मिली, लेकिन बाजार मजबूती के साथ हरे निशान में बना हुआ है. सुबह 9:49 बजे सेंसेक्स 1,283.91 अंकों की बढ़त के साथ 83,719.90 के स्तर पर और निफ्टी 382.85 अंक चढ़कर 25,732.50 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. 

 

सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर हरे निशान में

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 26 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि केवल 4 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. इंफोसिस के शेयरों में सबसे अधिक 3.42 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. इसी तरह टाइटन के शेयरों में सबसे अधिक 0.85 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. 

 

आज के टॉप लूजर की श्रेणी में टाइटन (0.85%), टाटा स्टील (0.01%), पावर ग्रिड क्रॉप (0.17%) और भारती एयरटेल (0.04%) के शेयर शामिल हैं. इसी तरह टॉप गेनर की लिस्ट में इंफोसिस (3.42%), आईसीआईसीआई बैंक (3.60%), एचडीएफसी बैंक (3.38%), बजाज फाइनेंस (2.81%) और इटर्नल (2.33%) के शेयर शामिल हैं.

 

बजाज फिनसर्व (2.28%), एक्सिस बैंक (2.17%), इंटरग्लोब एविएशन (1.79%), टीसीएस (1.23%), ट्रेंट (1.40%), रिलायंस (1.59%), आईटीसी (1.15%), कोटक महिंद्रा (1.22%), अल्ट्राटेक सीमेंट (0.87%), एचयूएल (1.22%), एचसीएल टेक (0.78%), एशियन पेंट्स (1.27%) और लार्सन (0.98%) के शेयरों में लिवाली देखने को मिल रही है. 

 

इसके अलावा अडानी पोर्ट्स (0.82%), टेक महिंद्रा (0.80%), मारुति सुजुकी (0.94%), एसबीआई (0.23%), भारत इलेक (0.42%), सनफार्मा (0.37%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.08%) और एनटीपीसी (0.29%) के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बाजार में आई इस बंपर तेजी का कारण विदेशी निवेशक (FII) का भारतीय बाजार में पैसा लगाना और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट है. 

 

बाजार में इस तूफानी तेजी के दो बड़े कारण:

विदेशी निवेशकों (FII) की रिकॉर्ड खरीदारी :  बाजार की इस मजबूती के पीछे विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI/FII) का भारतीय बाजार पर बढ़ता भरोसा सबसे बड़ा कारण है. सोमवार को जब घरेलू बाजार में गिरावट थी, तब भी विदेशी निवेशकों ने 5,673 करोड़ रुपये (करीब 610.59 मिलियन डॉलर) के शेयर खरीदे थे.  रॉयटर्स के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर महीने में अब तक विदेशी निवेशक भारतीय इक्विटी में 14.28 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निवेश कर चुके हैं.


सस्ते होते कच्चे तेल से मिली राहत :  विदेशी निवेश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की गिरती कीमतों ने बाजार के सेंटीमेंट को और मजबूत कर दिया है. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.7 फीसदी गिरकर 90.8 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई बढ़ने और आगे सरप्लस (जरूरत से ज्यादा स्टॉक) रहने की उम्मीद से कीमतों पर दबाव है. अकेले नवंबर महीने में ही कच्चा तेल करीब 23 फीसदी तक सस्ता हो चुका है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही