Search

साल 2021 में पहले दिन बढ़त के साथ शेयर बाजार हुए बंद

LagatarDesk:  एक जनवरी 2021 को यानी साल के पहले दिन शेयर बाजार में अच्छी तेजी रही. शुक्रवार को कारोबार बाजार में Sensex  ने नया रिकार्ड बनाया. Nifty ने भी 14050 के स्तर को पार किया. आज के कारोबार में Sensex  118 अंकों की मजबूती के साथ 47868.98 पर बंद हुआ, वहीं Nifty 37 अंकों की तेजी के साथ 14018.50 पर समाप्त हुआ. शेयर बाजार में सबसे अधिक उछाल आईटीसी और टीसीएस में देखने को मिला. इसे भी पढे़ं:लकड़ी">https://lagatar.in/japan-in-preparation-for-launch-in-eco-friendly-satellite-space-made-of-wood-wait-for-2023/14353/">लकड़ी

से बने इको-फ्रेंडली सैटलाइट अंतरिक्ष में लॉन्च करने की तैयारी में जापान, 2023 का करें इंतजार

टॉप गेनर और  टॉप लूजर्स

शुक्रवार को कारोबार बाजार में 30 शेयरों वाले Sensex के 21 शेयरों में तेजी रही. आज के टॉप गेनर की श्रेणी में M&M, ITC, SBI, TCS, Airtel, Bajaj Auto, L&T और SunPharma शामिल थे, वहीं टॉप लूजर्स में ICICI बैंक, HDFC बैंक, Titan, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, NTPC, पावरग्रिड और एचयूएल और कोटक बैंक शामिल थे. इसे भी पढे़ं:Covid">https://lagatar.in/dry-run-of-corona-vaccination-on-saturday-meeting-held-in-sadar-hospital-in-jharkhand/14347/">Covid

impact: स्कूल बंद होने से बच्चों पर पड़ रहा नकारात्मक प्रभाव

PSU  बैंक, Auto और फार्मा शेयरों में तेजी

साल के पहले दिन शुक्रवार को कारोबार में Nifty के प्रमुख 11 इंडेक्स में 9 हरे निशान पर बंद हुए. PSU  बैंक में सबसे अधिक 3.25 फीसदी की मजबूती दर्ज की गयी. आटो इंडेक्स, आईटी, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल, रियल्टी इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए. बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंक इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए. इसे भी पढे़ं:RANCHI">https://lagatar.in/ranchi-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8/14358/">RANCHI

में नये साल का जश्न |

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//