मोबाइल चोरी कर भाग रहा युवक गिरफ्तार
कोर्रा थाना क्षेत्र के आनंदपुरी स्थित प्रकाश लॉज के समीप मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक पुरूषोत्तम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वह ग्वालटोली चौक हजारीबाग के दीपक गोप का बेटा था. स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ कर उसके पास से चोरी किया हुआ मोबाइल व एक स्कूटी बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें : बंद">https://lagatar.in/lathi-charge-on-students-who-came-out-for-closure-police-took-them-into-custody-watch-video/">बंदकराने निकले छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो
लॉटरी बेचते दो युवक गिरफ्तार, जमानत पर छूटा
कोर्रा थाना क्षेत्र में लॉटरी की अवैध बिक्री कर रहे कुरहा, इचाक निवासी सुकेन्द्र मेहता व सुरेंद्र मेहता को तीन बंडल लॉटरी व 700 रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया. फिर लॉटरी अधिनियम व गैम्बलिंग एक्ट के तहत कोर्रा थाना कांड सं0-68/23 दर्ज कर जमानत नामा पर उसे छोड़ दिया गया.मारपीट के दो आरोपियों को जेल
कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवां के भुइयां टोली में दो घरों के लोगों के बीच आपसी विवाद में मारपीट हुई थी. इसमें घायल देवकी राम की मौत इलाज के दौरान हो गई थी. मृतक के पुत्र मोहन राम के फर्द बयान के आधार पर कोर्रा थाना कांड सं0-70/23 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले मनोज राम व प्रदीप राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/bakoria-case-cbi-submits-closure-report-to-court-relatives-of-deceased-said-will-fight-till-supreme-court/">बड़ीखबर : बकोरिया कांड- सीबीआई ने कोर्ट को सौंपी क्लोजर रिपोर्ट, मृतक के परिजन बोले-सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई [wpse_comments_template]

Leave a Comment