Search

चोरी का लोहा लोड पिकअप वैन जब्त, चालक फरार

Balumath : बालूमाथ पुलिस ने मकइयाटाड़ पुलिस पिकेट के समीप से चोरी का लोहा लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया है. बालूमाथ थानेदार प्रशांत प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा की ओर से एक पिकअप वैन आ रही है, जिसमें चोरी का लोहा लोड है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित कर मकइयाटाड़ पुलिस पिकेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी  दौरान चंदवा की ओर से एक पिकअप वैन आती दिखी. वैन का चालक पुलिस को देख कुछ दूर पहले ही वाहन को खड़ा कर फरार हो गया. पुलिस ने जब वैन की जांच की तो उसमें चोरी का लोहा लोड मिला. पुलिस वैन को जब्त कर मकइयाटांड पिकेट में रखा. पुलिस पिकअप वैन के मालिक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-about-68-percent-voting-till-5-pm/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनावः शाम 5 बजे तक 67.98 प्रतिशत वोटिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp