Search

 
 
 

पटना में सीएम नीतीश कुमार के कारकेड पर पथराव

 
Patna : राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार के कारकेड पर हमला हुआ है. कारकेड पर हमला गौरीचक थाना के सोहगी गांव के पास हुआ है. सोहगी गांव के पास सैकड़ों लोगों ने सीएम के कारकेड पर पथराव शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि कारकेड में सिर्फ सुरक्षाकर्मी ही मौजूद थे. पथराव में चार गाड़ियों के शीशे टूटे हैं. बताया जा रहा है कि सोमवार को नीतीश कुमार गया जाने वाले हैं. वह गया में सूखे की स्थिति पर बैठक के साथ-साथ वहां बन रहे रबर डैम का निरीक्षण करने वाले हैं. सीएम नीतीश कुमार वैसे तो हेलीकॉप्टर से गया जाएंगे, लेकिन उनके हेलीपैड से दूसरे स्थानों पर जाने के लिए कारकेड को पटना से गया भेजा गया. जानकारी के अनुसार, कोई लड़का गुम हुआ था, जिसका शव बेऊर में मिला था. इसी को लेकर ग्रामीण गौरीचक के सोहगी मोड़ के पास सड़क जाम कर हंगामा कर रहे थे. इसी दौरान कारकेड गुजर रही थी. कारकेड को देख ग्रामीण उग्र हो गए और पथराव करने लगे. इस घटना में 4 गाड़ियों के शीशे टूट गये. ­­इसे भी पढ़ें- जमानत">https://lagatar.in/even-after-4-days-of-getting-bail-two-congress-mlas-are-still-in-jail-not-getting-bailer/">जमानत

मिलने के 4 दिन बाद भी जेल में बंद हैं दो कांग्रेसी विधायक, नहीं मिल रहा बेलर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही