Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर पथराव

 
Kolkata : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में केंद्रीय गृह, युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर आज शनिवार को पथ्थरबाजी की गयी. प्रमाणिक को काले झंडे दिखाये गये. इस क्रम में भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई होने की खबर है. खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक जब दिनहाटा इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे, तो उसी समय यह घटना हुई. सुरक्षा बलों ने पथराव करने वालों को खदेड़ने के लिए आंसु गैस के गोले दागे. इसे भी पढ़ें :शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-25-feb-many-news-and-videos-including/">शाम

की न्यूज डायरी।।25 FEB।।गढ़वा में डॉक्टर से मारपीट,हंगामा।।स्वास्थ्य पदाधिकारियों का धरना खत्म।।अवैध भवनों को वैध होने में लगेगा समय।।पीएम पर नीतीश का हमला।।देश के लिए चुनौती का समय:सोनिया।।समेत कई खबरें और वीडियो।। 

निशीथ प्रमाणिक  की कार का शीशा टूट गया

पथराव के कारण मंत्री निशीथ की कार का शीशा टूट गया. सुरक्षा गार्ड निशीथ को वहां से ले गये. हमले को लेकर निशीथ ने कहा कि बंगाल अब दुष्टों का साम्राज्य बन गया है. जिस तरह से बदमाश हमला कर रहे हैं, वहां कभी भी सामान्य राजनीतिक माहौल नहीं रह सकता. बंगाल के लोग, देखो क्या चल रहा है. इसे भी पढ़ें :सोनिया">https://lagatar.in/desperation-was-visible-in-sonia-gandhis-speech-it-is-an-attack-on-the-autonomy-of-institutions-bjp/">सोनिया

गांधी के भाषण में हताशा दिखी, यह संस्थाओं की स्वायत्तता पर हमला है : भाजपा   

हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर

बता दें कि कुछ दिनों पहले BSF की फायरिंग में यहां एक युवक मारा गया था. इससे स्थानीय लोग नाराज थे. तृणमूल कांग्रेस ने युवक की मौत का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया था. स्थानीय विधायक और बंगाल सरकार में मंत्री उदयन गुहा ने कहा था कि अगर निशीथ का कार्यक्रम इलाके में हुआ तो तृणमूल कांग्रेस वहां के अपने बूथ अध्यक्ष को हटा देगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही