Search

 
 
 

हर हाल में दुर्घटनाओं को रोकें, सीट बेल्ट, हेलमेट और लाइसेंस की करें जांच : डीसी

 
Latehar : डीसी भोर सिंह यादव ने जिले में दुर्घटनाओं रोकने लिए हर उपाय करने का निर्देश दिया है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित सड़क सुरक्षा की बैठक में डीसी ने बीते महीनों जिले में हुई सड़क दुर्घटना के आंकड़ों की जानकारी डीटीओ से ली और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उपाय पर चर्चा करते हुए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. डीसी ने नियमित वाहनों की जांच करने एवं यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. डीसी ने हिट एंड रन मामलों की भी समीक्षा की. डीटीओ ने बताया कि जिले में चार ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये गये हैं. इनमें अमझरिया घाटी, सिकनी (मेडिकल स्कूल के नजदीक), डेढ़टंगवा घाटी, नामुदाग (कब्रिस्तान के पास) का स्थल शामिल है. डीसी ने सड़क दुर्घटनाओं रोकने के लिए जगह-जगह साइनेज, स्पीड लिमिट बोर्ड, कर्व बोर्ड, डेंजर जोन व यू टर्न आदि का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लोगों की लापरवाही से भी सड़क दुर्घटना में जानमाल की हानि होती है. ऐसे में सीट बेल्ट, हेलमेट व ड्राइविंग लाइसेंस की जांच करना आवश्यक है. बैठक में आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : कंगारू">https://lagatar.in/kangaroo-team-in-danger-of-defeat-india-can-create-history/">कंगारू

टीम पर हार का खतरा, भारत रच सकता है इतिहास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही