Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिलक लगाकर स्कूल आने पर रोक, सियासी रंग देने की कोशिश

Advertisement
Advertisement

सोशल मीडिया पर गरमाया आदर्श डीएवी स्कूल विष्णुगढ़ का मामला

Vishnugarh : आदर्श डीएवी स्कूल विष्णुगढ़ में तिलक लगाकर छात्रों के स्कूल आने पर रोक लगा दी गई है. तिलक मिटाने के बाद ही कक्षा में प्रवेश करने की अनुमति मिलती है. इस मामले में स्कूल की शिक्षिका तृप्ति दास के किरदार पर सवाल उठाए जा रहे हैं. उन पर आरोप है कि वह तिलक लगाकर स्कूल पहुंचे छात्रों को रुई देकर तिलक मिटाने के लिए कहती हैं. यह सब पिछले तीन दिनों चल रहा है. यह खबर यहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. स्कूल के एक छात्र ने रो-रोकर अपने अभिभावक को घर पहुंचने के बाद यह जानकारी दी. उस अभिभावक ने आरोप की पुष्टि भी की है. सावन का महीना होने की वजह से ज्यादातर बच्चे शिवालय जाते हैं और तिलक लगाते हैं. स्कूल के संचालक राणा इकबाल खान से पूछे जाने पर बताया कि स्कूल की ओर से ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि आरोप बेबुनियाद और मनगढ़ंत है. आरोपी शिक्षिका का पक्ष जानने की कोशिश की गई, मगर उनसे संपर्क नहीं हो पाया. बहरहाल यह मुद्दा यहां गरमाया हुआ है और इसमें राजनीति भी होने लगी है. दलीय आधार पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-australian-experts-said-that-it-is-possible-to-solve-the-worlds-problems-through-the-language-of-space/">धनबाद

: आस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों ने कहा, अंतरिक्ष की भाषा से दुनिया की समस्याओं का निदान संभव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही