Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय पार्टियों को तवज्जो देना बंद करें : एनोस एक्का

Advertisement
Advertisement
राष्ट्रीय पार्टियों को तवज्जो देना बंद कर क्षेत्रीय पार्टी को करे सहयोग: एनोस एक्का Simdega: सिमडेगा सदर प्रखंड के बंगरु में रविवार को झारखंड पार्टी का सम्मेलन हुआ. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का, जिला महासचिव बाबूराम लकड़ा, युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का, महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष आईरिन एक्का मौजूद रहे. पूर्व मंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. ग्रामीणों ने सम्मेलन में अपनी समस्याओं को रखा. ग्रामीणों ने कहा कि सिमडेगा समाहरणालय से महज कुछ दूरी पर स्थित यह गांव आज भी कई सुविधाओं का दंश झेल रहा है. जहां से पूरे जिले का योजना बनती है उसे महज कुछ दूर पर स्थित यह गांव आज भी कई सरकारी योजनाओं से वंचित है. क्षेत्र के जनप्रतिनिधि चुनाव के समय घर-घर वोट लेकर दोबारा इस गांव को देखने तक नहीं आए. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-religious-rituals-will-be-held-on-the-first-anniversary-of-tamra-shiv-temple/">सिमडेगा

: तामड़ा शिव मंदिर की पहली वर्षगांठ पर होंगे धार्मिक अनुष्ठान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/25rc_m_128_25022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

झारखंड पार्टी को जिताएं, सदन में उठाएंगे आपकी समस्या : एनोस एक्का

मौके पर पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि आप लोगों की गलतियों की सजा आप लोग आज झेल रहे हैं. लेकिन आप वह गलती दोबारा नहीं करना है. इस क्षेत्र में राष्ट्रीय पार्टियों को तवज्जो देना बंद करना होगा और क्षेत्रीय पार्टी को सहयोग करते हुए सदन में पहुंचानी होगी. तभी आपकी हक अधिकार को हम आगे तक पहुंच कर आपकी समस्याओं को दूर कर सकेंगे. राष्ट्रीय पार्टियों धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाकर वोट लेती है लेकिन काम नहीं करती है. लेकिन झारखंड पार्टी माटी से जुड़कर हिंदू ,मुस्लिम, सिख, इसाई सभी धर्म का सम्मान करते हुए कार्य करती है. आने वाले चुनाव में आप झारखंड पार्टी का सहयोग करें. मौके पर युवा जिला अध्यक्ष केंद्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित कई वक्ताओं ने लोगों को संबोधित किया. वहीं इस मौके पर गांव के सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने झारखंड पार्टी का दामन थामा. जहां पर पूर्व मंत्री के द्वारा सभी लोगों को माला पहनकर तथा पट्टा देकर झारखंड पार्टी में शामिल किया. इस मौके पर संदीप कुमार साहू, दीपक प्रसाद सीताराम साहू, मुनेश्वर साहू, अजगर साहू, निर्मल होरो, जॉर्ज होरो, विकी साहू सहित काफी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nirala-was-a-staunch-nationalist-and-a-sanatani-religious-person-prosenjit-tiwari/">जमशेदपुर

: निराला कट्टर राष्ट्रवादी एवं सनातनी धार्मिक व्यक्ति थे : प्रसेनजित तिवारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही