Search

 
 
 

अवैध उत्खनन व परिवहन हर हाल में रोकें : डीसी

 
Latehar : लातेहार डीसी भोर सिंह यादव ने जिले में अवैध उत्खनन व परिवहन को हर हाल में रोकने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी व थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से नियमित छापेमारी करने एवं संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करने को कहा. डीसी गुरुवार को जिला टास्क फोर्स की ऑनलाइन बैठक को संबोधित कर रहे थे. डीसी ने अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में संलि‍प्‍त लोगों पर दर्ज की गयी प्राथमिकियों की भी जानकारी ली. उन्होंने सीसीएल समेत अन्य उत्खनन एजेंसियों को उनके क्षेत्र में कहीं पर भी अवैध उत्खनन नहीं होने देने का निर्देश दिया. डीसी ने सीसीटीवी कैमरे से संवेदनशील क्षेत्र व एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर नजर रखने को कहा. साथ ही एक्शन टेकन रिपोर्ट समय पर जिला को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया. बैठक में एसपी अंजनी अंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार व नीत निखिल सुरीन, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह, जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार समेत कई अंचल अधिकारी व कोल कंपनियों के अधिकारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : द‍िल्‍ली">https://lagatar.in/delhi-womens-commission-chairperson-swati-maliwal-misbehaved-dragged-by-car/">द‍िल्‍ली

मह‍िला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाती मालीवाल के साथ बदसलूकी, कार से घसीटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही