Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध खनन रोकें, दोषियों पर करें कार्रवाई : डीसी

Latehar : पिछले 19 जनवरी से 28 फरवरी तक कुल 40 दिनों में खनन विभाग ने 47 मामलों में 28 वाहनों को जब्त किया है. इनमें 22 प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी है. इसके अलावा 10,17,100 रुपये राजस्व की वसूली की गई है. जिला खनन पदाधिकारी आंनद कुमार ने यह जानकारी गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में दी. डीसी भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में डीएमओ आनंद कुमार ने आगे बताया कि जिले में अवैध उत्खन्न, परिवहन एवं भंडारण को रोकने के लिए जिला टास्ट फोर्स के द्वारा नियमित छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. डीसी ने संयुक्त रूप से औचक छापेमारी करने एवं इस अवैध कार्य में लगे लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने संवेदनशील एंट्री व एग्जिट प्वाइंट की सीसीटीवी से मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. इसके अलावा डीसी ने नव नामांकित होम गार्ड की सेवा 24 घंटे रखने का निर्देश कोल माइनिंग कंपनियों को दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह, समेत जिले के सभी प्रखंडों के अंचल अधिकारी व कोल कंपनियों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/big-victory-of-ajsu-candidate-sunita-chowdhary-in-ramgarh-by-election-supporters-immersed-in-celebration/">BREAKING

: रामगढ़ उपचुनाव में आजसू की बड़ी जीत, 21,970 वोटों से कांग्रेस के बजरंग को हराया

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक

गुरुवार को डीसी भोर सिंह यादव ने जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अत्याचार निवारण से संबंधित मामलों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में समिति के द्वारा कुल नौ मामले को स्वीकृति दी गई. शेष मामले में आवश्यक कागजात सूची के साथ अगली बैठक में उपलब्ध कराने की बात कही गयी. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, जिला कल्याण पदाधिकारी विंदेश्वरी ततमा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, सांसद प्रतिनिधि विनीत मधुकर, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरि शंकर यादव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ndas-victory-in-ramgarh-hemant-governments-defeat-based-on-lies-sudesh/">रामगढ़

में एनडीए की जीत झूठ की बुनियाद पर खड़ी हेमंत सरकार की हार है : सुदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही