Search

 
 
 

बच्चों तक पहुंच रही अश्लील सामग्री,OTT को तत्काल रोकें -संजय सेठ

 
Ranchi: भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक दिल्ली में हुई. जिसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म में परोसी जा रही अश्लीलता को रोकने पर सदस्यों से सुझाव लिए गये. रांची के सांसद संजय सेठ भी बैठक में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि ओटीटी में भारतीय मूल्यों को नीचे दिखाने के प्रवृति बढ़ रही है. सांप्रदायिकता को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाकर समाज को गलत दिशा में भटकाया जा रहा है. बच्चों के हाथ में ओटीटी बहुत ही आसानी से पहुंच रहा है. चेतावनी होने के बावजूद बच्चे वो हर कंटेंट का उपभोग कर पा रहे हैं, जो उन्हें नहीं करना चाहिए. इसलिए इसपर रोक लगाना बहुत जरूरी है. इसे भी पढ़ें - Breaking">https://lagatar.in/breaking-20-proposals-got-approval-in-jharkhand-cabinet-meeting/">Breaking

: झारखंड कैबिनट की बैठक में 20 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

कंटेंट को लेकर कड़े कानून बनने चाहिए - सांसद

सांसद ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म का कोई सेंसरशिप नहीं है. इसमें आने वाले कार्यक्रमों और वेब सीरीज में गाली, अप्राकृतिक यौनाचार जैसी चीजों को दिखाया जा रहा है. ओटीटी में परोसे जाने वाले कंटेंट को लेकर कड़े कानून बनने चाहिए. कंटेंट का विश्लेषण करने के बाद ही रिलीज की अनुमति देनी चाहिए, ताकि इससे समाज में संतुलन बना रहे. इसे भी पढ़ें -शराब">https://lagatar.in/victims-family-will-get-4-lakh-compensation-on-written-oath-of-not-drinking-alcohol-nitish-kumar/">शराब

नहीं पीने की लिखित शपथ पर पीड़ित परिजन को मिलेगा 4 लाख मुआवजा : नीतीश कुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही