Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बानो स्टेशन पर बंगलुरू-हटिया एक्सप्रेस का शुरू हुआ ठहराव, अर्जुन मुंडा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ranchi :  रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं तोरपा विधायक कोचे मुंडा द्वारा मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप गुप्ता की उपस्थिति में ट्रेन संख्या 12835 हटिया - सर एम विश्वरैया टर्मिनल, बंगलुरू एक्सप्रेस ट्रेन को बानो स्टेशन पर ठहराव के पश्चात हरी झंडी (ग्रीन सिग्नल) दिखाकर रवाना किया गया. साथ ही बानो स्टेशन पर “ट्रेन संख्या – 12835/12836 हटिया - सर एम विश्वरैया टर्मिनल, बंगलुरू – हटिया एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या – 13425/13426 मालदा टाउन – सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस” ट्रेनों के ठहराव की घोषणा की. इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक तंगबालन एस, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी निशांत कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता नीरज पंचाल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. देबराज बनर्जी, अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे.

इन ट्रेनों का बानो स्टेशन पर समय सारणी निम्नांकित है 

  • ट्रेन संख्या 12835 हटिया - सर एम विश्वरैया टर्मिनल, बंगलुरू एक्सप्रेस ट्रेन का बानो स्टेशन पर आगमन 19:35 बजे एवं प्रस्थान 19:36 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 12836 सर एम विश्वरैया टर्मिनल, बंगलुरू – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का का बानो स्टेशन पर आगमन 16:12 बजे एवं प्रस्थान 16:13 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस ट्रेन का बानो स्टेशन पर आगमन 01:54 बजे एवं प्रस्थान 01:55 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन का बानो स्टेशन पर आगमन 15:36 बजे एवं प्रस्थान 15:37 बजे होगा.
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidents-visit-these-areas-of-ranchi-declared-as-red-zone-lagatar/">राष्ट्रपति

का दौराः रांची के ये इलाके रेड जोन घोषित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही