Search

 
 
 

कोडरमा में गरबा एक्सप्रेस और चौबे में जम्मूतवी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

 
Koderma : दीपावली और छठ के दौरान रेलयात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने झारखंड के कोडरमा और चौबे समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव का ऐलान किया. इनमें कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, गरबा एक्सप्रेस समेत कई दूसरी ट्रेनें शामिल हैं. कोलकाता- जम्मूतवी एक्सप्रेस का धनबाद रेल मंडल के चौबे स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है. जम्मूतवी चौबे स्टेशन पर आठ अक्टूबर से सात नवंबर तक रुकेगी. इसके साथ ही धनबाद मंडल के लातेहार, बरवाडीह और कोडरमा स्टेशनों पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया गया है. इसे भी पढ़ें –IND">https://lagatar.in/ind-vs-sa-rain-may-disturb-todays-match/">IND

vs SA : आज के मैच में बारिश डाल सकती है खलल, मौसम विभाग ने जतायी आशंका

ट्रेनों का ठहराव 10 अक्टूबर से शुरू

लातेहार स्टेशन पर चार जोड़ी, बरवाडीह स्टेशन पर दो जोड़ी और कोडरमा रेलवे स्टेशन पर एक जोड़ी ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव 10 अक्टूबर से शुरू होगा. ठहराव अगले छह महीने के लिए प्रायोगिक तौर पर दिया गया है. कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस शाम 6:23 से 6:25 बजे तक चौबे स्टेशन पर रुकेगी, जबकि 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस सुबह 08.28 से 08.30 बजे तक चौबे में रुकेगी. वहीं आठ अक्टूबर से गांधीधाम से खुलने वाली 12937 गांधीधाम-हावड़ा गरबा एक्सप्रेस कोडरमा में रुकेगी. सुबह 06:24 से 06:26 तक ठहराव होगा. वहीं 10 अक्टूबर से हावड़ा से खुलने वाली 12938 हावड़ा-गांधीधाम गरबा एक्सप्रेस कोडरमा स्टेशन पर रुकेगी. सुबह 04:25 से 04:27 तक ठहराव होगा. इसे भी पढ़ें –साउथ">https://lagatar.in/south-african-cricketer-david-millers-close-friend-dies-emotional-note-written-for-the-girl-from-ranchi/">साउथ

अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर की करीबी का निधन, रांची से बच्ची के लिए लिखा इमोशनल नोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही