Search

 
 
 

चांडिल-टाटा रेल सेक्शन पर पैसेंजर ट्रेनों को रोकना अस्वीकार्य : हेमंत सोरेन

चांडिल-टाटा रेल सेक्शन में ट्रेनों के लेट-लतीफी को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपत्ति दर्ज की है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है. चांडिल-टाटा रेल सेक्शन की स्थिति अब अस्वीकार्य हो चुकी है.
 

Ranchi:  चांडिल-टाटा रेल सेक्शन में ट्रेनों के लेट-लतीफी को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपत्ति दर्ज की है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है. चांडिल-टाटा रेल सेक्शन की स्थिति अब अस्वीकार्य हो चुकी है.

 

 

हेमंत सोरेन ने लिखा है पिछले दो सालों से यात्री ट्रेनें लगातार घंटों लेट चल रही है, जबकि उसी ट्रैक पर मालगाड़ियों की आवाजाही निर्बाध जारी है. 


श्री सोरेन ने आगे लिखा है कि  पैसेंजर ट्रेनें लेट होने की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हजारों यात्रियों, श्रमिकों, छात्रों व नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो रही है. यह मुद्दा सिर्फ परिचालन का मुद्दा नहीं है, बल्कि प्राथमिकता तय करने का प्रश्न है. 


हेमंत सोरेन ने सवाल उठाया है कि क्या रेलवे के हिसाब से झारखंड के लोगों का समय भी उतना ही मूल्यवान है, जितना देश की अर्थव्यवस्था के लिए माल परिवहन का. देश के सभी रेल यात्री एवं झारखंड के नागरिकों की सुविधा एवं गरिमा से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता.


हेमंत सोरेन ने रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया है कि चांडिल-टाटा सेक्शन में यात्री ट्रेनों को प्राथमिकता दी जाए. लंबित रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और ट्रेन लेट होने की समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए.


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही