Search

 
 
 

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 660 अंक उछला, इंफोसिस के शेयर 2.99% चढ़े

Lagatar Desk :  आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 26 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि केवल चार शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. इंफोसिस के शेयरों में सबसे अधिक 2.99 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. इसी तरह बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक 2.11 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.
 
शेयर बाजार

Lagatar Desk :  सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में रिकवरी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स आज हरे निशान पर खुले. सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 660.04 अंकों की तेजी के साथ 74512.94 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.

 

वहीं निफ्टी भी 184.85 अंकों के उछाल के साथ 23073.80 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आ रहा है. इससे पहले सेंसेक्स 569.76 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 74422.66 के लेवल पर खुला. जबकि निफ्टी 156.70 अंकों की वृद्धि के साथ 23045.65 के स्तर पर शुरू हुआ. 

 

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 26 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि केवल चार शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. इंफोसिस के शेयरों में सबसे अधिक 2.99 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. इसी तरह बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक 2.11 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.

 

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में इंफोसिस (2.99%), अल्ट्राटेक सीमेंट (2.33%), टीसीएस (2.32%), एचसीएल टेक (1.59%) और रिलायंस (2%) के शेयर शामिल हैं. इसी तरह टॉप लूजर बजाज फाइनेंस (2.11%), बजाज फिनसर्व (0.26%), ट्रेंट (0.33%) और भारत इलेक्ट्रिक (0.38%) के शेयर शामिल हैं.      

 

टेक महिंद्रा (1.52%), भारती एयरटेल (1.48%), आईसीआईसीआई बैंक (1.72%), पावर ग्रिड क्रॉप (1.18%), आईटीसी (1.26%), लार्सन (0.85%), टाटा स्टील (0.61%), अडानी पोर्ट्स (0.54%), कोटक महिंद्रा (0.68%) और एशियन पेंट्स (0.54%) के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं.

 

इसके अलावा सनफार्मा (0.52%), एसबीआई (0.51%), एचयूएल (0.42%), इटर्नल (0.73%), एक्सिस बैंक (0.35%), एनटीपीसी (0.28%), मारुति सुजुकी (0.42%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.17%) और टाइटन (0.03%) के शेयरों में भी तेजी देखी जा रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही