LagatarDesk : अमेरिका की अदालत में गौतम अडानी के खिलाफ रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी योजना से जुड़ने का आरोप लगाये जाने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में बिकवाली का दौर जारी था. हालांकि आज शेयर बाजार और अडानी के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. इतना ही नहीं सरकारी कंपनियों के शेयर भी लंबे समय के बाद हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 1124.71 अंकों की बढ़त के साथ खुला. सेंसेक्स ने अपने पिछले बंद 79,117.11 के लेवल से जोरदार छलांग लगाते हुए 80000 के लेवल को पार कर गया है. वहीं निफ्टी भी 364.30 अंकों की वृद्धि के साथ 24271.55 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.
शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 80 हजार के पार, अडानी के शेयर भी भागे
Last Updated: Nov 25, 2024 12:00 AM (IST)