Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में भी मारपीट, हंगामे का कहानी दोहराई गयी, आप-भाजपा पुलिस की शरण में

NewDelhi : दिल्ली की नवनियुक्त महापौर शैली ओबेरॉय द्वारा शुक्रवार को नगर निगम की एक प्रमुख समिति के छह सदस्यों के चुनाव में एक मत को अवैध घोषित किये जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के सदस्यों के बीच जमकर हाथापाई हुई और लात-घूंसे चले. एमसीडी में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर कल शुक्रवार को जमकर बवाल मचा. मारपीट हुई. मामला पुलिस तक पहुंच गया है. खबर है कि एमसीडी में हुई मारपीट और हाथापाई के लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों दलों ने थाने में शिकायत की है. इसे भी पढ़ें : प्रशांत">https://lagatar.in/possibility-of-return-of-el-nino-in-the-pacific-ocean-region-india-will-have-weak-monsoon-this-year/">प्रशांत

महासागर क्षेत्र में El Nino की वापसी की संभावना, भारत में इस साल कमजोर मॉनसून रहेगा!

शैली ओबेरॉय ने पुलिस कमिश्नर से मिलने के लिए समय मांगा

जानकारी के अनुसार दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने पुलिस कमिश्नर से मिलने के लिए समय मांगा है. भाजपा की ओर से खबर आ रही है कि वह आज कोर्ट का रुख कर सकती है. मेयर शैली ओबेरॉय ने देर रात भाजपा पार्षदों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि जब महिलाएं सदन के अंदर सुरक्षित नहीं हैं तो दिल्ली में कैसे सुरक्षित हो सकती हैं. उन्होंने पुलिस सुरक्षा मांगी है. भाजपा पार्षदों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें :  अडानी">https://lagatar.in/lic-had-to-invest-in-adani-group-50000-crores-drowned-in-50-days/">अडानी

ग्रुप में निवेश करना LIC को पड़ा भारी, 50 दिन में डूब गये 50,000 करोड़

भाजपा ने पोस्टर जारी किया

भाजपा ने भी आप पार्षदों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. कल भाजपा की ओर से कहा गया था कि वो स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर आज कोर्ट जा सकती है. कहा गया है कि भाजपा के वर्किंग प्रेसिडेंट वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली महासचिव हर्ष मल्होत्रा इस मामले में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. जान लें कि सदन में मारपीट-हाथापाई को लेकर भाजपा ने पोस्टर जारी किया है. भाजपा ने इसे 2023 की सबसे चौंका देने वाली नौटंकी करार दिया है. पोस्टर में लिखा है, सदन में मारपीट और तानाशाही करवाने वाली AAP की “खल-नायिका.

दिल्ली पुलिस ने अबतक दर्ज नहीं की FIR

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दोनों दलों की शिकायत ले ली गयी है. सदन में हाथापाई और मारपीट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. दोनों दलों के आरोपों के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं और उसके बाद कार्रवाई की जायेगी.मामले की तह में जायें तो शुक्रवार को स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान जमकर हंगामा मचा था. जमकर बवाल हुआ और दोबारा काउंटिंग की मांग की गयी. थी. दोनों दलों के पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई और मारपीट हुई. इसको लेकर आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा को हार का डर है, इसलिए उसने मेयर तक को मारने की कोशिश की. भाजपा ने आरोप लगाया कि चुनाव में धांधली हो रही है. इसलिए आप वाले मारपीट पर उतर आये हैं. सदन 27 फरवरी तक स्थगित कर दिया गया है.

स्टैंडिंग कमेटी काफी ताकतवर होती है

स्टैंडिंग कमेटी काफी ताकतवर होती है. इसमें कुल 6 लोगों को चुना जाता है. स्टैंडिंग कमेटी डिसीजन मेकिंग कमेटी है. यानी किसी भी योजना को अंतिम रूप देने में इस कमेटी का सक्रिय योगदान रहता है. यानी दिल्ली एमसीडी जो भी काम करती है, उसमें स्टैंडिंग कमेटी की सीधी भागीदारी रहती है. बता दें कि भाजपा और आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव साख की लड़ाई बन गया है. जिसे भी इस कमेटी में स्पष्ट बहुमत मिलेगा, वो आसानी से अपनी सभी योजनाओं को जमीन पर लागू कर पायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही