Search

कथा वाचक राजन जी महाराज 5 जून को रांची आयेंगे

Ranchi : श्री राम कथा वाचक राजन जी महाराज 5 जून को रांची आयेंगे. अयोध्या से लखनऊ होते हुए रांची एयरपोर्ट पर दिन के 12:30 बजे पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. यहां से सड़क मार्ग से राजन महाराज लातेहार जाएंगे, जहां पर निःशुल्क श्री अन्नपूर्णा भोजनालय सहित कई धार्मिक कार्यों का उद्घाटन कर उपस्थित भक्तों को आशीर्वचन देंगे. श्री राम कथा आयोजन समिति के मुख्य यजमान प्रेमचंद श्रीवास्तव ने आयोजन समिति के सभी धर्म प्रेमियों से 5 जून को दोपहर 12:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर महाराज जी का स्वागत व अभिनंदन करने का आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें – सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-will-attend-the-meeting-of-opposition-parties-in-patna-on-june-12/">सीएम

हेमंत 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक में होंगे शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//