Search

 
 
 

सीधी मामलाः आदिवासी संगठन ने कहा, बीजेपी सरकार तोड़े दोषियों के घर और मनोबल

 
Ranchi: मध्य प्रदेश में भाजपा का आदिवासी, दलित और ओबीसी प्रेम दिख गया. केवल आदिवासी को राष्ट्रपति बना देने से भाजपा का आदिवासी प्रेम जग नहीं जाएगा. आदिवासी, दलित और ओबीसी के प्रति उसका क्या नजरिया एवं सोच है. यह मध्य प्रदेश के भाजपा शासन के दौरान दिख गया. केवल चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान पीड़ित आदिवासी का पैर धोने का काम कर रहे हैं. इससे काम नहीं चलेगा दोषियों के घर और मनोबल दोनों तोड़ने की जरूरत है. यह बातें केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने धुमकुड़िया भवन, करम टोली में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही. इसे पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-sipher-gave-clarification-in-honorarium-scam-of-1-39-billion/">धनबाद:

1.39 अरब के ऑनरेरियम घोटाले में सिंफर ने दी सफाई
तिर्की ने मध्यप्रदेश में घटित घटना पर रोष प्रकट किया. कहा कि भाजपा और मनुवादियों द्वारा दिन-ब-दिन आदिवासियों के प्रति अपनी मानसिकता प्रकट होते जा रही है. तिर्की ने दोषियों का घर और मनोबल दोनों तोड़ने की मांग की, नहीं तो 8 जुलाई को भाजपा कार्यालय का घेराव करेगी. आदिवासी जनपरिषद के अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा ने समान सिविल कोड को आदिवासी विरोधी बताया. कहा कि समान कानून से आदिवासियों के जल, जंगल एवं जमीन पर सीधे सेंध मारा जाएगा. आदिवासी संयोजक समिति के लक्ष्मीनारायण मुंडा ने बाबूलाल मरांडी एवं समस्त आदिवासी विधायकों, सांसदों को घेरा. दोहरे चरित्र वाले नेता किस मांद में घुसे हुए हैं. जो आदिवासी आदिवासी जाप करते हैं. आदिवासी सेना के महासचिव अलविन लकड़ा ने ऐसे कृत्यों के लिए सिर्फ फांसी देने की मांग की. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-06-july-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।06 JULY।।साक्ष्य जुटाने में झारखंड पुलिस पीछे!।।कृष्ण साहा ने पंकज मिश्रा को दिए 30 लाख।।लालू का पीएम मोदी पर निशाना।।बिहारःवज्रपात से अबतक 25 मरे।।20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र।।समेत कई अहम खबरें।।
इस मौके पर रूपचन्द्र केवट,अभय भुटकुवार, अनिल उरांव, विकास तिर्की, रंजीत उरांव, विजय कच्छप, सिमोन कच्छप,मनोज कच्छप, दिनेश कच्छप, संजू कच्छप, रवि खलखो, बिरसा मुंडा, संतोष गाड़ी, जयंत कच्छप, अजीत उरांव, विशाल लिंडा, बबलू उरांव, बुद्धेश्वर उरांव, मनोज मुंडा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही