Search

 
 
 

अजब-गजब : जामताड़ा के तरुण गुप्ता को बसपा व जेएलकेएम दोनों से टिकट

 
Dhanbad :  झारखंड में विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर जहां एक तरफ मारामारी चल रही है. पार्टी बदले जा रही है, गॉड फादर बदले जा रहे हैं. खींचतान चल रही है, साजिशें रची जा रही हैं. वहीं दूसरी तरफ एक अजीबोगरीब मामला जामताड़ा से सामने आया है. जामताड़ा के आजसू नेता तरुण गुप्ता ने पार्टी के केंद्रीय महासचिव के पद के साथ ही प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने के बाद उन्हें दो-दो पार्टियों ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. सोमवार की शाम को बहुजन समाज पार्टी की जारी सूची में तरुण गुप्ता को जामताड़ा से प्रत्याशी घोषित किया गया तो वहीं मंगलवार की सुबह जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम की सूची में भी उन्हें जामताड़ा का उम्मीदवार बनाया है. दो पार्टियों से टिकट मिलने के इस मामले की चर्चा राजनीतिक गलियारे में जमकर हो रही है. टिकट कटने वाले नेताओं को तरुण गुप्ता की मिसाल देकर चिढ़ाया तक जा रहा है.

28 को करेंगे नामांकन

आजसू के केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता ने एनडीए से बगावत कर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है. उन्होंने घोषणा की कि वे 28 अक्तूबर को जामताड़ा विस सीट से नामांकन करेंगे, लेकिन किस दल से नामांकन करेंगे, ये घोषणा जल्द ही करने की बात कही थी. कहा कि जामताड़ा में एक बार बदलाव के लिए आगे बढ़े और निरंतर प्रयास भी किये.

सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाने से हुए नाराज 

तरुण का कहना है कि हर सुख-दुख में क्षेत्र के लोगों के साथ रहे. उन्होंने कहा कि भाजपा एनडीए का राष्ट्रीय पार्टी है, लेकिन उसके पास कार्यकर्ता नहीं है. पांच सालों में बूथ कमेटी, पन्ना प्रमुख बनाया, लेकिन एक व्यक्ति ऐसा नहीं बना पाया जो जामताड़ा से चुनाव लड़ सके. यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान कर सके. परिणाम हुआ कि हेलीकॉप्टर से सीता सोरेन को मैदान में उतार दिया गया.कहा कि भाजपा इतना ही आदिवासी हित की बात करती है तो यहां के आदिवासी नेता को चुनाव में उतारना था. उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया है कि जामताड़ा से चुनाव लड़ेंगे और बदलाव भी होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-robbery-gang-busted-in-katras-three-arrested/">धनबाद

: कतरास में लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही