Search

 
 
 

अजब-गजब : पलामू में एक पत्नी पर दो पतियों ने ठोका दावा

 
Medininagar : जिले के मेदिनीनगर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी पर दो पतियों ने दावा किया है. लड़की बिहार की रहने वाली है जबकि एक पति हरियाणा का है, वहीं दूसरा पति झारखंड के पलामू के मेदिनीनगर का रहने वाला है. हरियाणा के रहने वाले सुरेंद्र ने पत्नी के लापता होने का एफआईआर दर्ज करवाया था. खुद पत्नी को तलाशते हुए वह पलामू पहुंचा, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है. जानकारी के अनुसार बिहार के नबीनगर की रहने वाली एक लड़की का पलामू के मेदिनीननगर टाउन थाना क्षेत्र के नावाटोली के रहने वाले नेपाली नाम के युवक से प्रेम करती था. बाद में नेपाली ने बिहार के नबीनगर के रहने वाली लड़की के साथ शादी कर ली थी. शादी के कुछ महीने बाद लड़की हरियाणा चली गई थी. हरियाणा के महेंद्रगढ़ के निजामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेंद्र के साथ उसने शादी की थी. शादी के बाद उसके बच्चे भी हुए और वह हरियाणा में ही रह रही थी. इसी बीच पलामू में रहने वाले नेपाली की मां की तबीयत खराब हो गई, लड़की नेपाली की मां को देखने के लिए हरियाणा से मेदिनीनगर पहुंच गई. इधर सुरेंद्र को महिला के मेदिनीनगर में होने की जानकारी मिली. तो वह भी यहां पहुंचा. पुलिस से गुहार लगाई. पुलिस ने महिला को थाना बुलाया. सुरेंद्र पत्नी और बच्चों को हरियाणा लेकर जाना चाहता है. वहीं पहला पति नेपाली भी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. महिला भी अपने पहले पति के साथ ही रहना चाहती है. मगर दूसरा पति उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. पुलिस अब इस मामले को सुलझाने में जुटी है, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/all-schools-in-patna-closed-till-16-january-dms-order-in-view-of-cold-and-cold-wave/">पटना

के सभी स्कूल 16 जनवरी तक बंद, ठंड और शीतलहरी को देखते हुए डीएम का आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही