Search

 
 
 

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही “स्त्री 2“, 5 दिनों में कलेक्शन 200 करोड़ पार

 
Lagatardesk: श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म “स्त्री 2“ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. इस फिल्म ने महज पांच दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जिस हिसाब से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में यह सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. वीक डे में फिल्म की कमाई थोड़ी कम हो सकती है. लेकिन वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है.https://lagatar.in/stree-2-is-creating-havoc-at-the-box-office-collection-crosses-rs-200-crore-in-5-days/untitled-2-52/"

rel="attachment wp-att-935856">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-2-26.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> “स्त्री 2“ 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. पहले दिन फिल्म ने 64.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 35.3 करोड़ और तीसरे दिन (शनिवार) को 45.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं वीकेंड पर इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई हुई. चौथे दिन फिल्म ने 58.2 करोड़ और पांचवें दिन 37 करोड़ कमाये हैं. इस तरह महज पांच दिन में फिल्म ने 228.45 करोड़ कमा लिये. रक्षाबंधन पर फिल्म ने अच्छा कारोबार किया. स्टार कास्टhttps://lagatar.in/stree-2-is-creating-havoc-at-the-box-office-collection-crosses-rs-200-crore-in-5-days/untitled-1-58/"

rel="attachment wp-att-935857">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-1-31.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
“स्त्री 2“ में श्रद्धा कपूर के अलावा राजकुमार राव, अभिषेक बैनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी नजर आये हैं. इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया भी विशिष्ट भूमिका निभाकर खूब वाहवाही लूट रहे हैं. वहीं इस फिल्म की स्टोरी से लेकर सभी गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही