Search

 
 
 

गिरिडीह नगर निगम के कई मुहल्लों में स्ट्रीट लाइट खराब, शाम होते ही पसर जाता है अंधेरा

 
Giridih: जिले के नगर निगम क्षेत्र के कई वार्ड शाम होते ही अंधेरे की आगोश में समा जाते हैं. दरअसल कई वार्डों में लगे स्ट्रीट लाइट खराब पड़े हुए हैं, लेकिन उसे बदलने की दिशा में नगर निगम की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. हालांकि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्ड में लगे स्ट्रीट लाइट को बदलने की योजना निगम बोर्ड की बैठक में पारित किया गया था. लेकिन आज तक उसे अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है. शाम होते ही शहरी क्षेत्र में अंधेरा पसरना गिरिडीह शहर की नियति बनते जा रही हैं. इसे भी पढ़ें- दोपहर">https://english.lagatar.in/afternoon-news-diary-05-april-the-stock-market-broke-1400-points-students-uproar-in-bihar-where-was-corona-at-the-time-of-election-whatsapp-will-be-better-and-better-maharashtra-home-minister-to-be-in/45621/">दोपहर

की न्यूज डायरी || 05 April || शेयर बाजार 1400 अंक टूटा || बिहार में छात्रों का हंगामा – चुनाव के वक्त कहां था कोरोना || वाट्सएप होगा और बेहतर || महाराष्ट्र के गृह मंत्री की होगी जांच || और भी अब तक की 13 खबरें
[caption id="attachment_45714" align="aligncenter" width="600"]https://english.lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/Street-Light-1-1.jpg"

alt="लंबे समय से खराब पड़ी हैं स्ट्रीट लाइटें " width="600" height="400" /> लंबे समय से खराब पड़ी हैं स्ट्रीट लाइटें[/caption]

वीवीआईपी इलाकों का भी हाल बेहाल

गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वीवीआईपी इलाके के रूप में पहचान रखने वाले मोहल्ले न्यू बरगंडा, मकतपुर, टावर चौक, कालीबाड़ी चौक, बड़ा चौक शामिल है. इन चौक-चौराहों पर रात में अंधेरा छाने से लोग परेशान हैं. इस संबंध में गिरिडीह नगर निगम के डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ ने कहा कि, स्ट्रीट लाइट के खराब होने की ख़बर मिली है, जिले जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://english.lagatar.in/dhanbad-auto-drivers-burnt-effigy-of-city-commissioner-protest-outside-municipal-corporation-against-over-parking-recovery/45593/">धनबाद

: अधिक पार्किंग वसूली के खिलाफ ऑटो चालकों ने नगर आयुक्त का फूंका पुतला, नगर निगम के बाहर दिया प्रदर्शन
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही