Search

 
 
 

नशा मुक्ति को लेकर डीएसपीएमयू में नुक्कड़ नाटक

 
Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन में स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया. एसजेएमसी के फिल्म मेकिंग के विद्यार्थियों ने संजय लाल के दिशा निर्देशन में नशाबंदी पर एक सार्थक संदेश देने का प्रयास किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने विद्यार्थियों के नुक्कड़ नाटक के प्रदर्शन को सराहा. उन्होंने कहा कि नशा न सिर्फ स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारिक है बल्कि ऐसा कर व्यक्ति परिवार, समाज और राष्ट्र को भी पतन की ओर ढकेलता है. मौके पर स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के निदेशक प्रो राजेश कुमार सिंह, शिक्षक रवि प्रकाश, दीप्ति गौरव, मितेश के अलावा नुक्कड़ नाटक में भाग लेने वाले विद्यार्थियों विभागोय विद्यार्थियों अनादि पाठक, कुमार रिशव, तुषार कुमार सोनी, आशीष उरांव, अभिषेक पांडे, कुमार शिवम, निमिषा भट्ट, अनीश कुमार, निखिल कुमार, आकाश गुप्ता, विकास कुमार और रितिक कुमार की उपस्थिति रही.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही