Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उलगुलान न्याय महारैली में दिखेगी इंडिया गठबंधन की ताकत

दूसरी बार एक मंच से कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल फूंकेंगी उलगुलान का बिगुल देश भर के विपक्षी नेताओं की साझा आवाज प्रभात तारा मैदान से होगी बुलंद होगी 40 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा बनाया गया है मुख्य पंडाल Ranchi: राजधानी रांची में उलगुलान महारैली में इंडिया गठबंधन अपनी ताकत दिखाएगा. खास बात यह है कि इस रैली में दूसरी बार पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल एकसाथ मंच साझा करेंगी. दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र की मोदी सरकार, भाजपा और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप की महारैली हुई थी. इस महारैली में पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पहली बार जनता के बीच जाकर एक साथ मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला था. अब 21 अप्रैल को दूसरा मौका होगा, जब कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल एक मंच से उलगुलान करेंगी.

संविधान बचाने के लिए उलगुलान न्याय महारैली

झामुमो के अनुसार, 21 अप्रैल को होने वाली महारैली कोई सामान्य या चुनावी महारैली नहीं है, बल्कि यह देश को तानाशाही से मुक्ति, संविधान बचाने और झारखंडी जन आकांक्षाओं को आवाज देने की महारैली है. देश भर के विपक्षी नेताओं की साझा आवाज प्रभात तारा मैदान से बुलंद होगी. संविधान बचाने, भाजपा की समाज को बांटने की नीति, वन अधिकार कानून में बदलाव, किसानों को एमएसपी, महंगाई, बेरोजगारी सहित तमाम ऐसे मुद्दे हैं, जिसके खिलाफ उलगुलान होगा. उन्होंने कहा कि सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन एक ही मंच से यह बताएंगी कि कैसे साजिश रचकर उनके पति को सिर्फ इसलिए जेल में डाल दिया गया, क्योंकि वे एक तानाशाह के सामने झुके नहीं.

रिकॉर्ड पांच लाख लोगों को जुटाने का है दावा

झामुमो के अनुसार जब राज्य का गठन हुआ था, उसके बाद जून 2001 में झामुमो की विजय महारैली हुई थी. उस महारैली में जो भीड़ उमड़ी थी, उसका रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा है. अब झामुमो की कोशिश उस रिकॉर्ड को तोड़ने की है. झामुमो ने अपने दम पर तीन लाख और सहयोगी दलों के साथ महारैली में पाच लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है.

20 से अधिक एलइडी स्क्रीन लगायी गयी

प्रभात तारा मैदान के पंडाल में और पंडाल के बाहर रहने वाले लोगों के लिए 20 से ज्यादा बड़े -बड़े एलइडी स्क्रीन लगाए जा रहे हैं. मुख्य पंडाल की लंबाई 40 मीटर और चौड़ाई 20 मीटर है. जबकि दो सहायक मंच 30 मीटर लंबा और 13 मीटर चौड़ा बनाया गया है. महारैली में शामिल होने वाली जनता और गठबंधन दलों के पार्टियों के कार्यकर्ता को भीषण गर्मी में भी थोड़ी राहत मिल सके, इसके लिए 40 मीटर गुना 150 मीटर का एक मुख्य और 30 मीटर गुना 150 मीटर के दो अन्य पंडाल बनाये गए हैं.

विपक्ष के ये दिग्गज करेंगे शिरकत

21 अप्रैल की उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने के लिए पंजाब के सीएम और आप नेता भगवंत सिंह मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुख अब्दुल्लाह, सीपीआई माले के दीपांकर भट्टाचार्या और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतिनिधि के रूप में डेरेक ओ ब्रायन, राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा सहित कई नेता उलगुलान न्याय महारैली में शिरकत करेंगे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही