Search

 
 
 

Gumla News: नशे के कारोबार व अवैध खनन पर सख्ती, स्कूलों के आसपास होगी विशेष निगरानी

Gumla News: अफीम और ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा. पुलिस को शहरी क्षेत्रों के संदिग्ध स्थानों के साथ विद्यालयों के आसपास भी विशेष निगरानी रखने को कहा गया है, ताकि युवाओं तक मादक पदार्थों की पहुंच रोकी जा सके.
 
सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक करते डीसी-एसपी

Gumla News: जिले में नशे के अवैध कारोबार, अवैध खनन और यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया है. शुक्रवार को उपायुक्त दिलेश्वर महतो और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में नशे के कारोबार पर निगरानी बढ़ाने, अवैध खनन में लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने और मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा हुई.

 

अफीम और ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा. पुलिस को शहरी क्षेत्रों के संदिग्ध स्थानों के साथ विद्यालयों के आसपास भी विशेष निगरानी रखने को कहा गया है, ताकि युवाओं तक मादक पदार्थों की पहुंच रोकी जा सके.

इसे भी पढ़ें: 

https://lagatar.in/rajnath-singh-says-attempts-are-being-made-to-bring-about-a-regime-change-along-lines-what-happened-in-bangladesh

https://lagatar.in/rajnath-singh-says-attempts-are-being-made-to-bring-about-a-regime-change-along-lines-what-happened-in-bangladesh

त्योहारों के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जांच तेज करने तथा सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की सघन तलाशी लेने पर भी जोर दिया गया. संदिग्ध स्थानों और लाइन होटलों में अवैध शराब की बिक्री मिलने पर उत्पाद विभाग को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.

 

अवैध खनन और खनिजों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए भी प्रशासन ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं. समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि पिछली बैठक के बाद अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में तीन वाहन पकड़े गए हैं. उपायुक्त ने अवैध बालू लदे वाहनों को पकड़ने, उनके चालान की जांच करने और नियमों के अनुसार जुर्माना लगाने की कार्रवाई तेज करने को कहा.

 

बॉक्साइट लदे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाना भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. इससे रात के समय सड़क पर चलने वाले वाहनों की दृश्यता बढ़ेगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम करने में मदद मिलेगी.

 

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से नियमित जांच करने को कहा है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं. थाना प्रभारियों को अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ भी लगातार छापेमारी करने को कहा गया है.

 

बसिया अनुमंडल क्षेत्र में सड़क पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों और अतिक्रमण को हटाने के साथ सिलमुल पुल को जल्द चालू कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने पर भी चर्चा हुई.

 

बैठक में मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई. जेल के नवनिर्मित विस्तारित खंड में इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाने तथा 16 बेड वाले नए अस्पताल वार्ड की सुविधाओं में सुधार करने पर जोर दिया गया. वार्ड तक पहुंचने वाले रास्ते और नाली के क्षतिग्रस्त स्लैब, टूटे दरवाजों एवं खिड़कियों तथा छत से पानी की निकासी के लिए लगाए गए क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत कराने को कहा गया है. संबंधित विभागों को आवश्यक निर्माण और मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया.

 

बैठक में अपर समाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक, गुमला, बसिया और चैनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, मंडल कारा अधीक्षक, उत्पाद विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न थानों के प्रभारी और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही