Search

 
 
 

होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : थाना प्रभारी

 
होली को लेकर बारेसांढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक Garu, Latehar : शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने को लेकर बारेसांढ़ थाना परिसर में महुआडांड़ एसडीपीओ हिमांशु चन्द्र मांझी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में थाना प्रभारी अजीत कुमार, एसआई प्रभात कुमार दास व अमर यादव, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, मुखिया रुपमनी नगेसिया, सुभाष कुमार सिंह सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न संप्रदायों के गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस दौरान थाना प्रभारी अजीत कुमार ने मौके पर मौजूद शांति समिति के सदस्यों से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है और इसको देखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है. रंगों के इस त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. शराब की अवैध खरीद बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. वहीं एसडीपीओ हिमांशु चन्द्र मांझी ने कहा कि थाना क्षेत्र की एकता और बंधुता बनाए रखना है. उन्होंने भाईचारा कायम रखने की अपील ग्रामीणों से की. त्योहार के दिन डीजे बजाना या जुलूस निकालने पर प्रतिबंध का निर्देश जिले के वरीय अधिकारियों से मिली है. कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना हो तो थाना को तुरंत सूचित करें. इसे भी पढ़ें-सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-seeks-response-from-central-government-within-three-weeks-on-applications-to-stay-caa/">सुप्रीम

कोर्ट ने CAA पर रोक लगाने संबंधी आवेदनों पर केंद्र सरकार से  तीन सप्ताह में जवाब मांगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही