Search

 
 
 

अफीम की खेती करनेवालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीपीओ

 
वन विभाग और पुलिस ने पोस्ते की फसल को नष्ट किया बड़कागांव सीओ बालेश्वर राम के नेतृत्व में चला अभियान Barkagaon, Hazaribagh: बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती वन क्षेत्र पंदनवाटांड में वन विभाग ने छापेमारी अभियान चलाकर लगे अफीम की खेती को नष्ट किया. हजारीबाग पश्चिमी सहायक वन पदाधिकारी एके परमार और बड़कागांव रेंजर कमलेश सिंह के निर्देश पर बड़कागांव अंचलाधिकारी बालेश्वर राम के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. एक दिन पहले खबर प्रकाशित होने के बाद माफिया ने आधे से ज्यादा फसल को उखाड़ कर नष्ट कर दिया था. इस मामले में हजारीबाग पश्चिमी सहायक वन पदाधिकारी अविनाश कुमार परमार ने कहा कि पोस्ते की खेती करते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि पोस्ते की खेती करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. इस अभियान में बड़कागांव वनपाल संतु कुमार, विनोद बेसरा, डाडीकलां थाना प्रभारी पिंटू कुमार, वनरक्षी मृणाल भास्कर, अजय कुमार यादव, जगरनाथ रजवार, केशव महतो, संतोष रजक, महेश दास, अमर साहू के अलावा बड़कागांव तथा हजारीबाग सदर वन क्षेत्र के वनकर्मी एवं डाडीकलां थाना के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें-सभी">https://lagatar.in/all-booths-should-have-minimum-basic-facilities-deputy-commissioner/">सभी

बूथों पर हो न्यूनतम बुनियादी सुविधा : उपायुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही