Search

 
 
 

बालू पर एनजीटी के आदेश का सख्ती से कराएं अनुपालन : उपायुक्त

 
Ramgarh : शनिवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गये कार्यों की जानकारी ली. मौके पर उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा जारी निर्देश के आलोक में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू के उठाव पर पूरी तरह से रोक है. इस संबंध में उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित अन्य पदाधिकारियों को सख्ती से इसका अनुपालन करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :गढ़वाः">https://lagatar.in/garhwa-three-children-who-went-to-bathe-in-the-dam-died-due-to-drowning/">गढ़वाः

डैम में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत

नियमित रूप से बालू के स्टॉक का करें निरीक्षण- उपायुक्त

माधवी मिश्रा ने कहा कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक की अवधि में केवल आधिकारिक स्टॉकिस्ट के द्वारा ही बालू का विक्रय किया जा सकेगा. उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे स्टॉकिस्टों का नियमित रूप से निरीक्षण कर उनके बालू स्टॉक की जांच करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :चतरा">https://lagatar.in/two-smugglers-arrested-with-one-and-a-half-kilos-of-opium-in-chatra/">चतरा

में डेढ़ किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही