Search

 
 
 

हम नहीं सुधरेंगे! पिछले पांच महीने में 2497 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द

 
Shruti prakash singh Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं. जिला प्रशासन द्वारा ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम भी चलाया गया, बावजूद इसके लोग ट्रैफिक नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे रहे हैं. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है. नियम तोड़ने वाले 2497 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) रद्द किया गया है. इसे भी पढ़ें- BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-mandar-by-election-congress-candidate-shilpi-neha-tirkey-won-by-more-than-23000-votes/">BREAKING:

मांडर उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने मारी बाजी, 23000 से ज्यादा मतों से जीत !

पांच महीने में 2497 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द

रांची जिला प्रशासन ने इस साल बीते पांच महीने के दौरान 2497 ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द किया है. जिनमें जनवरी महीने में 483, फरवरी महीने में 534, मार्च महीने में 529, अप्रैल महीने में 537 और मई महीने में 414 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया गया है.

इन वजहों से रद्द किये गये ड्राइविंग लाइसेंस

जिन 2497 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया गया है, उनमें यह वजह प्रमुख है. निर्धारित क्षमता से अधिक माल ढुलाई करने वाले व्यवसायिक वाहन, तेज रफ्तार से वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल से बात करने, शराब पीकर ड्राइविंग आदि कारण शामिल है. पिलियन राइडर यानी बाइक में पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा हेलमेट नहीं पहनने के कारण सैंकड़ों लोगों का डीएल सस्पेंड किया गया है. ड्राइविंग लाइसेंस रद्द रहने की अवधि में तीन महीने तक ड्राइविंग नहीं कर सकते. डीएल रद्द होने के बावजूद कोई ड्राइविंग करते हुए भी पकड़ा जाता है तो उसे जुर्माना देना होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही